अपडेटेड 14 April 2024 at 18:40 IST

CSK vs MI: 'एल क्लासिको' में मुंबई या चेन्नई किसका पलड़ा भारी? जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स।

Follow :  
×

Share


IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत | Image: X/IPL

CSK vs MI: आईपीएल 2024 में ऐसा पहली बार होने वाला है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीमें आमने-सामने तो होंगी लेकिन दोनों ही टीमों के कप्तान नए होंगे। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करत नजर आएंगे।

आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स जीत के हैट्रिक लगाना चाहेगी तो वहीं मुंबई इंडियंस भी इस मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी तीसरी जीत की ओर बढ़ना चाहेगी। मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 36 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है। हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा भारी है।

  • कुल मैच 36
  • चेन्नई जीती 16
  • मुंबई जीता 20

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल। (इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव)

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा। (इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे)

CSK vs MI: पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में आज टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा क्योंकि ओस लक्ष्य का पीछा करते समय एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है।

CSK vs MI: क्या है मौसम का हाल?

एक्यूवेदरडॉट कॉम के अनुसार,14 अप्रैल को मुंबई में आसमान में बादल नहीं रहेंगे। तापमान 31 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आर्द्रता शाम 7 बजे 33 प्रतिशत से बढ़कर रात 11 बजे 50 % हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें- CSK vs MI: जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, धोनी-रोहित पर होगी नजरें - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 14 April 2024 at 18:40 IST