अपडेटेड 14 April 2024 at 23:35 IST
CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रनों से मुंबई इंडियंस को हराया, रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार शतक
CSK vs MI: आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रनों से जीता मुकाबला।
- Listen to this article
14 April 2024 at 23:33 IST
CSK vs MI: सीएसके ने 20 रनों से जीता मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत की हैट्रिक और सीजन की चौथी जीत हासिल करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने नाबाद 105 रनों की पारी खेली। ये इस सीजन में मुंबई इंडियंस की चौथी हार है। जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के पॉइंट टेबल पर 8 अंक हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस 4 अंको के साथ पॉइंट टेबल पर 8वें स्थान पर आ गई है।
14 April 2024 at 22:29 IST
CSK vs MI Live: मुंबई इंडियंस के दो विकेट गिरे
मुंबई इंडियंस के दो विकेट गिर चुके हैं। ईशान किशन 23 रन बनाकर और सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं।
Advertisement
14 April 2024 at 21:26 IST
MI vs CSK LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी खत्म
चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 207 रनों की जरुरत है।
14 April 2024 at 20:54 IST
CSK vs MI LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तीसरा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तीसरा झटका। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 69 रन बनाकर आउट हुए। गायकवाड़ ने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 5 छक्के लगाए।
Advertisement
14 April 2024 at 20:12 IST
CSK vs MI LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा दूसरा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा है। रचिन रविंद्र 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए।
14 April 2024 at 19:47 IST
CSK vs MI LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिरा
चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिर चुका है। अजिक्य रहाणे आज ओपनिंग के लिए आए थे और 5 रन बनाकर आउट हो गए।
14 April 2024 at 19:07 IST
CSK vs MI LIVE: ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (डब्ल्यू), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान
14 April 2024 at 19:05 IST
CSK vs MI LIVE: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
14 April 2024 at 18:03 IST
CSK vs MI: जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स
CSK vs MI: आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। मुंबई के खिलाफ सीएसके के स्टार गेंदबाज मथिशा पथिराना चोट के कारण मुकाबले से बार हो सकते हैं। उनकी जगह टीम में शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 April 2024 at 18:04 IST