अपडेटेड 15 March 2025 at 21:48 IST
MS Dhoni: IPL से पहले फुल फॉर्म में धोनी, जब लगाया गगनचुंबी छक्का तो गूंजा पूरा स्टेडियम, ऐसा शॉट पहले नहीं देखा होगा, VIDEO
सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की प्रैक्टिस का एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शानदार छक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आईपीएल के कुल 17 संस्करणों में से अपनी कप्तानी में 5 बार चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह निःसंदेह इस बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलने के लिए तैयार हैं वो भी पूरे जोश के साथ। सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की प्रैक्टिस का एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शानदार छक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर साल आईपीएल खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस में इस बात की कवायद छिड़ जाती है कि एमएस धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। 43 साल की उम्र में भी अगर धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो युवा भी उनकी फिटनेस के सामने शर्मा जाएं।
बीते 4-5 सालों से हर बार आईपीएल खत्म होने पर इन बातों की चर्चा शुरू हो जाती है कि ये धोनी का आखिरी सीजन होगा, लेकिन वो अगले सीजन में और भी तगड़ी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार रहते हैं। इस बार भी धोनी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। धोनी की प्रैक्टिस के वायरल हो रहे वीडियो में धोनी एक शानदार शॉट लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि एंबियंस में इस शॉट की आवाज पूरे स्टेडियम में गूंज उठी है। इस वीडियो को क्रिकेट फैंस ने खूब सराहा है और धोनी की जमकर तारीफ की है। वहीं धोनी ने इस वीडियो के माध्यम से अपने फैंस को ये बता दिया है कि वो एक बार फिर पूरे दम खम के साथ आईपीएल के 17वें सीजन के लिए तैयार हैं।
धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK के जिताए 5 खिताब
महेंद्र सिंह धोनी साल 2008 में शुरू हो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन से ही लगातार साल 2022 तक लगातार चेन्नई सुपरकिंग्स का नेतृत्व किया था। इसके बाद रविंद्र जडेजा को कमान दे दी गई। 2023 में एक बार फिर धोनी को कप्तान बनाया गया और साल 2024 के आईपीएल की शुरुआत से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया। धोनी ने 2008 से 2023 तक 226 मैचों में कप्तानी करते हुए 133 मैच जीते, 91 में हार मिली और 2 मैच का नतीजा नहीं निकला। इस दौरान उन्होंने सीएसके को 5 आईपीएल के खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) से नवाजा।
IPLमें अब तक ऐसा रहा है धोनी का प्रदर्शन
धोनी ने अब तक आईपीएल के कुल 17 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 264 मैचों की 229 पारियां खेली हैं इसमें से 95 बार नॉट आउट रहते हुए धोनी ने कुल 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 84* रन रहा है जबकि उनका बल्लेबाजी औसत 39.12 का रहा है जो कि टी-20 के फॉर्मेट की क्रिकेट के बेहतरीन औसतों में से एक है। 137.5 के स्ट्राइक रेट से धोनी ने आईपीएल की कुल 229 पारियों में रन बनाए हैं। इन पारियों के दौरान धोनी ने 24 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 363 चौके और 252 छक्के भी लगाए हैं। इतना ही नहीं धोनी अपनी बल्लेबाजी के अलावा बेहतरीन विकेट कीपिंग के लिए जाने जाते हैं। विकेटों के पीछे से धोनी अपने आईपीएल करियर में कुल 194 शिकार किए हैं जिसमें से 152 कैच और 42 स्टंपिंग हैं।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 15 March 2025 at 21:48 IST