कम नहीं हो रही CSK की मुसीबत, पहले MS Dhoni, खलील अहमद और अब यह धाकड़ खिलाड़ी टीम से हुआ बाहर

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले महेंद्र सिंह धोनी, उसके बाद तेज गेंदबाज खालील अहमद और अब एक अन्य धाकड़ खिलाड़ी अगले कुछ हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गया है।

Follow :  
×

Share


CSK से यह धाकड़ खिलाड़ी टीम से हुआ बाहर | Image: Social media

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईपीएल 2026 में 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। डेवाल्ड ब्रेविस भी इंजरी के चलते शुरूआती मैचों में नहीं खेले थे। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद चेन्नई से तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। 

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग इंजरी ने जकड़ लिया है, जिसके चलते बताया जा रहा है कि उन्हें 3 हफ्ते के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले समय में चेन्नई के लिए राह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

आयुष म्हात्रे 3 हफ्ते के लिए हुए बाहर?

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 5वें ओवर में आयुष की हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी, जिसके बाद वह जमीन पर बैठ गए थे। इसके बाद फिजियो ने देखा, लेकिन कुछ ही देर बार वो आउट हो गए। अब खबर आई है कि उन्हें 3 हफ्ते के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है।

आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में प्रदर्शन

आयुष म्हात्रे IPL 2026 में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद पंजाब के खिलाफ 73 रन, दिल्ली के खिलाफ भी अर्धशतक और केकेआर के खिलाफ महत्वपूर्ण 38 रन बनाए थे। आयुष सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी वह अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग के चलते वो परेशान नजर आए।

CSK के आगामी मैच

  • 23 अप्रैल- बनाम मुंबई इंडियंस
  • 26 अप्रैल- बनाम गुजरात टाइटंस
  • 2 मई- बनाम मुंबई इंडियंस
  • 5 मई- बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 10 मई- बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 15 मई- बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 18 मई- बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 21 मई- बनाम गुजरात टाइटंस

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर पर BCCI ने फिर जताया भरोसा, जून 2027 तक संभालेंगे मुख्य चयनकर्ता की कुर्सी, मिलेगा इनाम?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 April 2026 at 17:22 IST