‘धोनी शानदार लय में हैं…’ IPL मुकाबले से पहले CSK बैटिंग कोच हसी के इस बयान ने LSG में मचाई खलबली
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ा IPL मुकाबला होने वाला है। इससे पहले CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने बड़ा बयान दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच माइक हसी (Mike Hussey) का मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय बेहतरीन लय में है और अपने खेल में सुधार करना जारी रखेंगे।
दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में से एक धोनी (Dhoni) ने IPL के मौजूदा सीजन में अब तक 255.88 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हसी ने मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के घरेलू मैच से पहले कहा-
धोनी अपने करियर में एक शानदार स्थिति में हैं। वो एक ऐसी जगह पर हैं, जहां वो सहज हैं, वो खुश हैं, अपने क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बहुत अच्छी तरह से अभ्यास और तैयारी की है। निश्चित रूप से गेंदबाज उसके खिलाफ अलग-अलग योजनाओं के साथ आ रहे हैं, क्योंकि वो शायद सर्वकालिक महान फिनिशर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के इस 48 साल के पूर्व खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि धोनी अपने खेल में सुधार जारी रखते हुए गेंदबाजों के लिए स्थिति मुश्किल करेंगे। हसी ने कहा-
गेंदबाजों को अलग-अलग योजनाओं के साथ आने की जरूरत है। धोनी ने करियर के इस चरण में भी खुद को बेहतर करने और गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां को कठिन बनाने के लिए अपने खेल में सुधार करना जारी रखा है।
बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मैच में IPL 2023 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हराया था, लेकिन अब लखनऊ को चेन्नई से उसके मैदान यानि चैपॉक स्टेडियम में भिड़ना है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 22 April 2024 at 23:02 IST