अपडेटेड 27 March 2024 at 17:53 IST

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी क्यों करते हैं धोनी? CSK के बैटिंग कोच हसी ने कर दिया बड़ा खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2024 के दो मैच खेल चुकी है, लेकिन फैंस को धोनी की बैटिंग देखने को नहीं मिली है। इस पर अब CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी ने बयान दिया है।

Follow :  
×

Share


धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर बोले CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी | Image: IPL

Michael Hussey on MS Dhoni Batting Order: एमएस धोनी की कप्तानी और विकेटकीपिंग के फैंस जितने दीवाने, उससे ज्यादा उनकी बल्लेबाजी के फैन हैं। IPL में धोनी की बैटिंग देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं, लेकिन ये भी सच है कि पिछले कुछ सालों में धोनी की बैटिंग बहुत कम देखने को मिली है।

धोनी का बैटिंग ऑर्डर काफी नीचे हो गया है। धोनी इतनी नीचे बल्लेबाजी क्यों करते हैं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी (Michael Hussey) ने इस बारे में खुल कर बोल दिया है। 

धोनी नीचे बल्लेबाजी क्यों कर रहे?

हसी ने कहा कि ‘इंपेक्ट प्लेयर’ नियम ने CSK के बल्लेबाजी क्रम को लंबा कर दिया है, जिससे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इस IPL में बैटिंग ऑर्डर आठवां हो गया है, इसलिए उनकी बल्लेबाजी नहीं आ रही है। 

क्या है 'इंपेक्ट प्लेयर' नियम?

IPL 2023 सीजन से शुरू किया गया ‘इंपेक्ट प्लेयर’ नियम हर फ्रेंचाइजी को पांच खिलाड़ियों को नामित करने की अनुमति देता है, जिनमें से एक मैच के दौरान इंपेक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकता है। ये बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनों में से कोई भी हो सकता है। 

बता दें कि 5 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार, 26 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर बनाया था और फिर 63 रन से मैच अपने नाम किया था। 6 विकेट गिरने के बावजूद फैंस धोनी को बैटिंग करते हुए नहीं देख पाए। 7 बल्लेबाजों के क्रीज पर उतरने के बावजूद धोनी के बल्लेबाजी के लिए आने का कोई संकेत न मिलने के कारण उनके फैंस थोड़े बेचैन हो गए थे।

बैटिंग कोच हसी ने क्या कहा? 

हसी ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा-

ये यकीनन हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का निर्देश है कि मुकाबले को आगे बढ़ाते रहें। ‘इंपेक्ट प्लेयर’ नियम ने बल्लेबाजी क्रम को लंबा कर दिया है, जिसमें धोनी आठवें नंबर पर हैं जो कि शानदार है। वो अभी नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस कारण ऊपरी क्रम के बल्लेबाज आक्रामक रुख अपना सकते हैं। उन्हें निश्चित रूप से कोच और कप्तान का समर्थन प्राप्त है। अगर वो ऐसा करते हुए आउट भी हो जाते हैं तो भी ये ठीक है और उनकी आलोचना नहीं की जाएगी। हम तेज खेलना जारी रखना चाहते हैं।

रचिन रवींद्र ने किया प्रभावित 

भारत में खेले गए 2023 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी के साथ सनसनी मचाने वाले रचिन रवींद्र IPL 2024 में भी गदर मचा रहे हैं। शुरुआती में दो मैचों में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की है। रचिनी ने कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 46 रन की धुआंधार पारी खेली। प्री-टूर्नामेंट कैंप के दौरान रचिन के साथ कैसे काम किया, इस बारे में हसी ने कहा कि टीम ने रचिन को ‘अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने’ की आजादी दी है। उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की है और ये देखना शानदार है। रचिन यहां काफी ऊर्जा के साथ आए हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ वापसी पर मुंबई इंडियंस की नजर, क्या सूर्यकुमार खेलेंगे मैच? जानें अपडेट

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 27 March 2024 at 17:28 IST