CSK vs MI: मुंबई की 7वीं हार, CSK ने MI को 8 विकेट से रौंदा, ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में शनिवार को चेन्नई बनाम मुंबई के बीच मैच खेला गया, जिसे चेन्नई ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया है।

Follow :  
×

Share


CSK ने MI को 8 विकेट से हराया | Image: IPL

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 2 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 8 विकेट से मुंबई को मात दे दी है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की यह 7वीं हार है।

इससे पहले मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पाण्ड्य ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चेन्नई की जीत में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने शानदार नाबाद पारी खेली। 

ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

चेन्नई को जीत दिलाने में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे अहम भूमिका निभाई। वो अंत तक क्रीज पर मौजूद रहे और नाबाद 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी 67 रनों की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए।

ऋतुराज के अलावा, कार्तिक शर्मा ने भी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली और अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 54 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों के दम पर चेन्नई ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

हार्दिक और सूर्या फिर फ्लॉप

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पाण्ड्य के अलावा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव फिर से फ्लॉप रहे। हार्दिक ने 23 गेंदों का समाना करते हुए 18 रन बनाए, तिलक ने 8 गेंदों पर 5 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों का समाना करते हुए 21 रन बनाए।

आईपीएल 2026 में MI की 7वीं हार

चेन्नई से हार मिलने के बाद मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में 7वीं हार मिल चुकी है। मुंबई के लिए यह लगातार तीसरी हार है। इस हार के बाद मुंबई पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ 9वें स्थान पर पहुँच गई है। वहीं, इस जीत के बाद चेन्नई 6 अंक के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।  


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 2 May 2026 at 23:15 IST