LSG vs CSK: जोश इंग्लिस की तूफानी पारी, ऋषभ पंत फिर फ्लॉप, लखनऊ ने चेन्नई को दिया 204 रनों का लक्ष्य

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में LSG ने CSK को 204 रन का लक्ष्य दिया है। जोश इंग्लिस ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।

Follow :  
×

Share


चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला | Image: IPL

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बैटिंग करने का न्योता दिया। 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में लखनऊ के सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने तूफ़ानी अंदाज में 85 रनों की पारी खेली। हालांकि, जोश इंग्लिस के अलावा, लखनऊ के अधिकतर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। 

जोश इंग्लिस ने खेली तूफानी पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स को 203 रन के स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस का सबसे अहम योगदान रहा। जोश इंग्लिस ने महज 33 गेंदों का सामना करते करते हुए 257.58 की स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ 85 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले। जोश इंग्लिस के अलावा, सबसे अधिक शाहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन की पारी खेली।

ऋषभ पंत और निकोलस पूरन फिर फ्लॉप

जोश इंग्लिस के अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स के लगभग हर बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श 10 रन, निकोलस पूरन 1 रन, एडेन मार्कराम 6 रन ही बना पाए। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत फिर एक बार फ्लॉप रहे। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ महज 15 रन ही बनाए।

CSK से जेमी ओवरटन चमके

लखनऊ सुपर जायंट्स को 203 रन पर रोकने का काम चेन्नई के गेंदबाजों ने बखूबी किया। चेन्नई की तरफ से सबसे अधिक जेमी ओवरटन ने विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए, इसके अलावा, नूर अहमद 1 विकेट और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए।



 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 10 May 2026 at 17:31 IST