IPL: नींबू में फूंक मारी और अगली ही गेंद पर बल्लेबाज आउट, सोशल मीडिया पर Video Viral; लोग बोले- गजब एडिटिंग, चाइना वाले...

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से जुड़ा एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैंस द्वारा नींबू पर फूंक मारते ही बल्लेबाज आउट हो जाता है।

Follow :  
×

Share


नींबू में फूंक मारी और अगली ही गेंद पर बल्लेबाज आउट | Image: Social Media

CSK vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बीते शनिवार 18 अप्रैल को 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम मैच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद मे चेन्नई को 10 रन से हराया था। 

SRH बनाम CSK मैच में हैदराबाद ने मैच तो जीत लिया, लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसने कई लोगों का खूब ध्यान खींचा। दरअसल, जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुश्किल समय में शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति नींबू में फूंक मारता है और उधर शिवम दुबे आउट हो जाते हैं। फैंस इस वीडियो को ‘काला जादू’ से जोड़कर देख रहे हैं और खूब पसंद भी कर रहे हैं।

नींबू पर फूंक मारते ही बल्लेबाज आउट

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि सनराइजर्स हैदराबाद बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान एक फैंस इधर हाथ में लिए हुए नींबू में फूंक मारता है और पालक झपकते ही उधर बल्लेबाजी कर रहे शिवम दुबे आउट हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में हैं और सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के लिए 'काला जादू' कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस द्वारा 'काला जादू' वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी दिखाई दिए। वहीं, कुछ फैंस इसे महज इत्तेफाक बता रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस इस वीडियो को गजब एडिटिंग का नमूना भी मान रहे हैं।  

हारा हुआ मैच SRH ने जीता

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना पाई और हैदराबाद में 10 रन से मैच को जीत लिया। हालांकि, एक समय में ऐसा लग रहा था कि चेन्नई आसानी से मैच को जीत जाएगा।

ये भी पढ़ें: CSK पर जीत के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन के जश्न से मचा बवाल, चेन्नई के फैंस को चुप कराने का वीडियो हुआ वायरल-VIDEO
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 April 2026 at 20:50 IST