अपडेटेड 3 April 2023 at 19:41 IST
IPL 2023 में भोजपुरी कमेंट्री ने मचाया गरदा, एक्टर से लेकर सिंगर तक, देखिए कमेंटेटर्स की लिस्ट
IPL 2023 Bhojpuri Commentary: आईपीएल के 16वें सीजन में भोजपुरी कमेंट्री का तड़का फैंस के दिलों में गरदा मचा रहा है।
IPL 2023 Bhojpuri Commentary: आईपीएल के 16वें सीजन में भोजपुरी कमेंट्री का तड़का फैंस के दिलों में गरदा मचा रहा है। लोग इस भाषा के जरिए आईपीएल का आनंद ले रहे हैं। इस सीजन में अभी 7 मैच ही हुए हैं लेकिन भोजपुरी कमेंट्री ने एक अलग पहचान बना ली है। अनुभवी एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) भोजपुरी कमेंट्री (Bhojpuri Commentary) को लीड कर रहे हैं और फैंस उनकी आवाज को बेहद पसंद कर रहे हैं।
IPL 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, इसी मुकाबले से भोजपुरी कमेंट्री की एंट्री हुई और इसके बाद ये भाषा फैंस की दिलों में छा गया। शॉट में बा अलग रस, गेंद गईले बनारस, भईया हो ई बल्लेबाज आज मूड में आइल बाटे, जिये ना दी...जैसे तमाम शब्द प्रशंसकों को खूब भा रहे हैं।
IPL 2023 में भोजपुरी तड़का लगाने वाले स्टार
फैंस भले ही भोजपुरी कमेंट्री का भरपूर आनंद उठा रहे हों, लेकिन रवि किशन के अलावा बाकी कमेंटेटर्स के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा। बता दें कि इस लिस्ट में भोजपुरी फिल्मों के एक्टर से लेकर सिंगर और बिहार रणजी टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं।
आइए नजर डालते हैं आईपीएल 2023 में भोजपुरी कमेंट्री से गदर मचा रहे स्टार्स पर
रवि किशन- मूवी स्टार, पॉलिटिशियन
गुलाम हुसैन- यूनिवर्सिटी क्रिएटिव डायरेक्टर
मोहम्मद सैफ- रेलवे टीम के खिलाड़ी
शिवम सिंह- बिहार रणजी टीम
सत्य प्रकाश- भोजपुरी एक्टर
कुणाल आदित्य सिंह- एक्टर
विशाल आदित्य सिंह- एक्टर
स्नेह उपाध्याय- सिंगर
डिंपल सिंह- एक्ट्रेस
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 3 April 2023 at 19:41 IST