अपडेटेड 24 March 2025 at 17:05 IST
CSK पर लगेगा बैन? MI के खिलाफ मैच में खलील-ऋतुराज ने की गेंद से छेड़खानी! कैमरे ने खोल दी पोल, VIDEO पर बवाल
चेन्नई सुपर किंग्स पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान गेंद के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। खलील अहमद और ऋतुराज गायकवाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।
Ball Tempering in CSK vs MI Match: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया। रविवार को CSK ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। हालांकि, मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, जिससे एमएस धोनी की टीम की परेशानी बढ़ सकती है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में CSK के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और विपक्षी टीम के ड्रेसिंग रूम में खलबली मचा दी। खलील ने पहले ओवर में ही मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रोहित शर्मा को आउट कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने रयान रिकेल्टन को भी पवेलियन की राह दिखा दी। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खलील अपने ट्राउजर की पॉकेट से कुछ निकालते दिख रहे हैं।
CSK पर लगा बॉल टेंपरिंग का आरोप
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि गेंद डालने से पहले खलील अहमद अपनी जेब से कुछ निकाल रहे हैं। इसके कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ वहां पहुंचे और खलील से थोड़ी बातचीत की। फिर खलील ने कप्तान के हाथ में कुछ थमाया जिसे ऋतुराज गायकवाड़ ने जेब में रख लिया और फील्डिंग करने चले गए।
वीडियो देखकर ये साफ नहीं है कि खलील अहमद ने जेब से क्या निकाला, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस CSK पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा रहे हैं। कुछ फैंस तो इतने भड़के हुए हैं कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 साल के लिए बैन करने की मांग कर दी। हालांकि, रिपब्लिक भारत प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स का बचाव भी किया। उन्होंने इस घटना के बारे में समझाते हुए कहा कि हो सकता है कि दोनों ने 'च्यूइंग गम' बदला हो। बता दें कि इस मामले पर मुंबई इंडियंस या उनके किसी भी खिलाड़ी ने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के एक वर्ग की तरफ से उठाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: हरभजन सिंह पर फिर लगा नस्लभेदी टिप्पणी करने का बड़ा आरोप, 'काली टैक्सी' वाले बयान पर बवाल, IPL से बैन करने की मांग
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 March 2025 at 17:05 IST