अपडेटेड 25 March 2025 at 10:39 IST

आशुतोष शर्मा का 'गब्बर' से स्पेशल कनेक्शन, दिखाया बड़ा दिल और इस भारतीय दिग्गज को किया मैन ऑफ द मैच समर्पित

DC vs LSG: आशुतोष शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 31 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। आशुतोष का 'गब्बर' यानी शिखर धवन से कुछ स्पेशल कनेक्शन है।

Follow :  
×

Share


Ashutosh Sharma celebrates after wining against Lucknow Super Giants during the Indian Premier League cricket match at ACA–VDCA Cricket Stadium in Visakhapatnam | Image: AP Photo

DC vs LSG, IPL 2025: आईपीएल 2025 का चौथा मैच अभी तक का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा। मैच था लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तूफानी पारी खेलने वाले आशुतोष शर्मा मैच के हीरो रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

आशुतोष शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 31 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। आशुतोष का 'गब्बर' यानी शिखर धवन से कुछ स्पेशल कनेक्शन है। क्या है ये कनेक्शन आइए जानते हैं-

आशुतोष शर्मा का शिखर धवन से स्पेशल कनेक्शन 

दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान शिकर धवन के साथ खास रिश्ता है। दरअसल शिखर धवन आशुतोष शर्मा के मेंटोर रहे हैं यानी उनके गुरु रहे हैं। इसलिए जब उन्होंने ये खिताब जीता तो सबसे पहले अपने गुरु को याद किया और अपना अवॉर्ड उन्हें डेडिकेट किया।

शिखर धवन ने किया वीडियो कॉल

आपको बता दें कि आशुतोष शर्मा की 66 रनों की तूफानी पारी के कारण ही दिल्ली को इस रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल हुई। उन्होंने न सिर्फ अर्द्धशतक जड़ा बल्कि अपनी टीम को वो जीत दिलाई जो दिल्ली ने सोचा भी नहीं था। मैच में जीत के बाजद शिखर धवन ने पहले तो आशुतोष के लिए इंस्टा स्टोरी लगाई उसके बाद उन्हें बधाई देने के लिए वीडियो कॉल किया जिसका वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।

आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का टारगेट दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा था। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी का शुरुआत तो खराब रही 65 रन के अंदर टीम ने 5 विकेट गंवा दिए। उसके बाद आशुतोष शर्मा ने विपराज निगम के साथ मिलकर दिल्ली को 1 विकेट से जीत दिलाई। 

ये भी पढ़ें- DC vs LSG: आशुतोष शर्मा नहीं दिल्ली कैपिटल्स की जीत में इस खिलाड़ी का है सबसे बड़ा योगदान, IPL डेब्यू पर मचाया कोहराम


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 25 March 2025 at 10:39 IST