अपडेटेड 17 May 2024 at 16:53 IST

अभिषेक शर्मा का तूफान और रियान पराग का धमाकेदार कमबैक, IPL 2024 में अनकैप्ड खिलाड़ियों ने मचाई तबाही

IPL 2024 लगभग खत्म होने वाला है। इस आईपीएल में कुछ ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में शामिल होने के लिए दरवाजा खटखटाया।

Follow :  
×

Share


IPL 2024 Uncapped player list | Image: ANI/ instagram/ AP

IPL 2024: आईपीएल का 17वां सीजन लगभग खत्म होने वाला है। ये सीजन क्रिकेट फैंस के लिए काफी खास रहा। इस आईपीएल में लगभग हर फ्रेंचाइजी की ओर से कुछ ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में शामिल होने के लिए दरवाजा खटखटाया।

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने पारी का आगाज करते हुए जिस तरीक से ट्रेविस हेड के साथ कंधे से कंधा मिलाया वो काबिल-ए-तारीफ है। पंजाब किंग्स में गलती से शामिल हुए शशांक सिंह ने भी इस सीजन में पैसा वसूल प्रदर्शन किया। इस खबर में हम बात करेंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है।

सनराइजर्स हैदराबाद का तूफान अभिषेक शर्मा

​आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तबाही मचा रखी है। ट्रेविस हेड के साथ अभिषेक की जोड़ी गेंदबाजों पर काल बनकर बरसी। इस सीजन में अभिषेक सनराइजर्स के लिए 201 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 12 मैच में 2 फिफ्टी के साथ 201 रन बना चुके हैं। अभिषेक शर्मा को फ्रेंचाइजी ने 6.5 करोड़ में खरीदा था।

अभिषेक शर्मा: AP

पंजाब किंग्स ने भुले-बिसरे खरीदा शशांक सिंह को

आईपीएल 2024 से पहले शशांक सिंह के साथ एक रोचक घटना घटी। ऑक्शन के दौरान पंजाब किंग्स शशांक सिंह को नहीं खरीदना चाहती थी। पंजाब किंग्स इसी नाम के किसी और खिलाड़ी पर ऑक्शन में बोली लगा रही थी। जब मामला सामने आया तो ऑक्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने से मना भी कर दिया, लेकिन टीम ने अपना मन बदल लिया और शशांक को अपने साथ 20 लाख में जोड़ने का फैसला किया। शशांक ने इस सीजन में अपने बल्ले से पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी को बता दिया कि उनका ये फैसला गलत नहीं है। शशांक इस सीजन में पंजाब के लिए फिनिशर बनकर उभरे। उन्होंने कई मैचों में पंजाब को अकेले दम पर जीत दिलाई। खास तौर से केकेआर के खिलाफ रन चेज में उनकी पारी अद्भुत थी। इस तरह शशांक सिंह इस सीजन में अपनी टीम के लिए पैसा वसूल रहे।

शशांक सिंह: AP

राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग का शानदार कमबैक

आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में रियान पराग का प्रदर्शन काफी बुरा रहा था जिसके कारण वे सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर थे। पर आईपीएल 2024 में रियान पराग ने कमाल का कमबैक किया। रियान ने राजस्थान के लिए 13 मैचों में 531 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल है। इस सीजन में रियान पराग अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने 3.8 करोड़ में खरीदा था।

रियान पराग: BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए तुषार देशपांडे

ऋतुराज गायकवाड़ की ​चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले तुषार देशपांडे ने आईपीएल 2024 में अपने खेल से सबको खूब प्रभावित किया। इस सीजन में तुषार को CSK ने 20 लाख के बेस प्राइस पर रिटेन किया था। वहीं उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 12 मैच में 16 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

तुषार देशपांडे: X/ CSK

केकेआर को मिला हर्षित राणा के रुप में मिला कोहिनूर हीरा

हर्षित राणा : ANI

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का 17वां सीजन यानी आईपीएल 2024 काफी शानदार रहा। केकेआर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी। हर्षित राणा ने इस सीजन में केकेआर के लिए कमाल की गेंदबाजी की। इस सीजन में हर्षित ने 10 मैच में 16 विकेट झटके। हर्षित को केकेआर ने सिर्फ 20 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था।

यह भी पढ़ें- ना हर्षल ना बुमराह... फिर किसके सिर सजेगा Purple Cap? प्लेऑफ में ये 2 खिलाड़ी पलटेंगे बाजी - Republic Bharat

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 17 May 2024 at 16:32 IST