Virat Kohli: ‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है...', विराट कोहली के वायरल वीडियो से मची सनसनी-VIDEO

Virat Kohli: विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि 'अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है...।' उनके इस वीडियो को लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है।

Follow :  
×

Share


विराट कोहली के वायरल वीडियो से मची सनसनी | Image: AP

Virat Kohli: बीते गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें विराट कोहली ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

कोलकाता के खिलाफ उन्होंने शानदार नाबाद 105 रन कि पारी खेली थी। यह कोहली के आईपीएल करियर का 9वां शतक रहा, लेकिन सबका ध्यान किंग कोहली के शतक से ज्यादा उनके एक वायरल वीडियो पर गया। वीडियो में वह कह रहे हैं कि 'अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है...।' यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस के बीच सनसनी मच गई है।

वायरल वीडियो में विराट कोहली में क्या बोला?

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली मैच के दौरान किसी से विकेट के पीछे स्कूप शॉट टाइप कुछ शॉट खेलने की बात कर रहे हैं। इसी दौरान कोहली कहते हैं कि 'अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है..., अब हर शॉट लगेगा।’  फैंस इसे कई तरीके से जोड़कर देकर रहे हैं। कोहली का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है', कोहली ने ऐसा क्यों बोला?

गौरतलब है कि विराट कोहली ने टेस्ट के अलावा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वो बस टी20 क्रिकेट के रूप में आईपीएल खेलते हैं। इसलिए, कोहली का कहने का मतलब था कि अब उन्हें इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट नहीं खेलना है, जिसके चलते IPL में ऐसे शॉट्स खेल सकते हैं।

IPL 2026 में विराट शानदार फॉर्म में

विराट कोहली आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म मे चल रहे हैं। इस समय वो ऑरेंज कैप की रेस में भी है। कोहली ने आईपीएल 2026 में अभी तक 12 मैचों में 484 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

ये भी पढ़ें: MI से खत्म हुआ 16 साल का नाता, IPL 2026 के बीच इस दिग्गज क्रिकेटर ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ
 
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 18:47 IST