अपडेटेड 10 May 2024 at 20:05 IST

'Hardik Pandya की कप्तानी में अहंकार दिखता है', IPL के बीच ये क्या बोल गया कोहली का जिगरी दोस्त

IPL 2024 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरे सपने की तरह गुजरा है। हार्दिक की कप्तानी में टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Follow :  
×

Share


हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर दिग्गज ने उठाए सवाल | Image: AP

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में जिस टीम की सबसे ज्यादा बदनामी हो रही है तो वो है मुंबई इंडियंस और खिलाड़ी की बात करें तो इसमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सबसे आगे हैं। जिस कप्तानी की वजह से हार्दिक (Hardik) गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आए, उसी कप्तानी ने उनकी जमकर बदनामी करवाई है। 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस साल मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता है। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) IPL 2024 में एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बनी है। सीजन खत्म होने में अब सिर्फ 16 दिन पड़े हैं और 5 बार की IPL चैंपियन अब तक 5 मैच तक नहीं जीत पाई है। यही वजह है कि हार्दिक को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फैंस तो फैंस पूर्व भारतीय और विदेशी क्रिकेटर्स भी हार्दिक पर सवाल उठा रहे हैं। इस कड़ी में अब विराट कोहली (Virat Kohli) के जिगरी दोस्त ने हार्दिक को आड़े हाथों लिया है। 

डिविलियर्स ने हार्दिक की कप्तानी पर उठाए सवाल

बता दें कि अंबानी परिवार के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने IPL 2024 सीजन की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी थी, लेकिन टीम को इसका अच्छा नतीजा नहीं मिला। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। वहीं हार्दिक की कप्तानी करने के तरीके पर भी अब साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने सवाल उठाए हैं। डिविलियर्स ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा- 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अहंकार दिखता है। वो खुद को धोनी की तरह कूल और कंपोज समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसी कप्तानी मुंबई इंडियंस में नहीं चलती, जहां सीनियर प्लेयर हैं। उनकी कप्तानी करने का तरीका काफी बहादुरी भरा दिखता है, लेकिन इसमें एक तरह से अहंकार की झलक दिखाई देती है। मुझे नहीं लगता कि वो मैदान पर जिस तरह से खुद को दिखाने की कोशिश करते हैं, असल में वो वैसे हैं। गुजरात टाइटंस टीम में ऐसी कप्तानी चल सकती थी, जहां ज्यादातर युवा खिलाड़ी हैं और जिन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है। वह इस तरह की कप्तानी में खेल सकते हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस में सीनियर खिलाड़ी हैं और उनके साथ इस तरह की कप्तानी करने का तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है।

दरअसल इस सीजन मुंबई इंडियंस के एक मैच में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी का रोब दिखाते हुए रोहित शर्मा को फील्डिंग के लिए मैदान पर इधर-उधर दौड़ाया था। रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ी के साथ हार्दिक का ऐसा बर्ताव फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने हार्दिक की ट्रोलिंग शुरू कर दी। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और कुछ दिनों में हार्दिक पांड्या उन्हीं की कप्तानी T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें- आरोप तय होने पर बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बजरंग पूनिया का रिएक्शन- पहलवान बेटियों को राहत..

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 10 May 2024 at 20:05 IST