IPL 2026: इन 4 टीमों के सिर सजेगा प्लेऑफ का ताज? आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट से पहले ही कर दी बड़ी भविष्यवाणी

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले आकाश चोपड़ा ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है। आकाश ने बताया कि कौन ही चार टीमें इस साल प्लेऑफ में जगह बनाएगी।

Follow :  
×

Share


इन 4 टीमों के सिर सजेगा प्लेऑफ का ताज? | Image: Social media

Aakash Chopra Predicts Four Playoff Teams: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा की एक भविष्यवाणी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच होने जा रहा है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले आकाश चोपड़ा ने उन चार टीमों का नाम बताया है, तो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएगी। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के अलावा, मुंबई इंडियंस का भी नाम लेकर फैंस को हैरान कर दिया है।

MI पहले और DC दूसरे स्थान पर

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'यह काफी मुश्किल सवाल है, क्योंकि इसके लिए खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के अलाव, उनका फिटनेस ने भी बहुत मायने रखा है। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा 'कागजों पर मुझे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बहुत अच्छी नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग स्टेज का समापन पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए कर सकती है।'

PK तीसरी और RCB चौथी टीम

आकाश चोपड़ा यूट्यूब चैनल जब आगे कहा कि पंजाब किंग्स वो तीसरी टीम है। जिसे क्वालीफाई करना चाहिए। मैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चौथी टीम के रूप में देख रहा हूं। हालांकि, इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी खेमे से कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है, उनके लिए कुछ अच्छी खबर नहीं आई है।'

इन चारों में से एक टीम बाहर हो सकती है?

प्लेऑफ की भविष्यवाणी करते हुए आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि 'जब दूसरी टीमों की गहराई और ताकत को देखता हूँ, ऐसा लगता है कि इन चारों में से एक टीम बाहर हो सकती है और पांचवीं टीम को मौका मिल सकता है और वह कोई भी टीम हो सकती है। अब देखना है कि आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी सच होती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs SRH: 'हम जनता की तरह...', मैच से पहले चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस विधायकों ने कर डाली ये मांग
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 19:40 IST