अपडेटेड 6 February 2024 at 08:04 IST

भारत में उभर रहा 'द ग्रेट खली' से लंबा और खतरनाक रेसलर... महाबली खुद कर रहे बड़ाई

WWE के पूर्व चैंपियन और दिग्गज भारतीय रेसलर द ग्रेट खली ने अपने से भी लंबे शख्स को दुनिया के सामने पेश किया है।

Follow :  
×

Share


द ग्रेट खली अपने से भी लंबे इंसान के साथ | Image: INSTAGRAM@thegreatkhali

The Great Khali with man who taller than him: रेसलिंग (Wrestling) देखने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी और रोचक खबर आई है। भारत में रेसलिंग, खासतौर पर WWE का जब भी जिक्र होता है तो सिर्फ और सिर्फ द ग्रेट खली (The Great Khali) का ही नाम लिया जाता है। 7 फुट 1 इंच खली की देश ही नहीं विदेश में भी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

WWE सुपरस्टार रहे द ग्रेट खली (The Great Khali) के फैन उन्हें लेकर काफी उत्साहित रहते हैं, लेकिन खली खुद किसी और के फैन बन गए हैं। महाबली खली, जिस शख्स के फैन बने हैं, वो कोई मामूली इंसान नहीं, बल्कि खली से भी लंबा है। इसकी कदकाठी देखकर खली भी हैरान रह गए हैं। यही वजह है कि खली ने खुद उनसे मिलकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपने फैंस से परिचित कराया है। 

उम्र 26 साल, कद खली से भी ऊंचा 

WWE के पूर्व चैंपियन ग्रेट खली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस शख्स का सबसे परिचय कराया है। 26 साल के इस नौजवान का कद खली से भी ऊंचा है।

खली इस वीडियो में कह रहे हैं- 

दोस्तो आप बोलते हो कि ग्रेट खली बहुत लंबा है, ये देखिए मुझ से भी लंबा है। आने वाले समय में ये CWC का सुपरस्टार बनेगा। जब रेसलिंग सीखेगा और पटक-पटक कर मारेगा। 26 साल इसकी उम्र है, ये आने वाले समय में स्टार बन सकता है, अगर रेसलिंग को ज्वाइन करता है। 

बता दें कि द ग्रेट खली की हाइट 7 फुट 1 है और वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये नौजवान खली से 2-3 इंच लबा है। यानि इसका कद 7 फुट 2 इंच या 3 इंच हो सकता है। बता दें कि भारत में खली की गिनती सबसे लंबे इंसानों में होती है। 

ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के हीरो रहे Bumrah पर आया बड़ा अपडेट, टीम मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 5 February 2024 at 21:08 IST