ढाका में स्पेशल ओलंपिक दक्षिण एशिया फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए रवाना भारतीय टीम
भारत के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का 28 सदस्यीय मजबूत दल स्पेशल ओलंपिक दक्षिण एशिया यूनीफाइड सेवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए सोमवार को ढाका रवाना हुआ है।
Paris Olympics: आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों (Paris Olympic) के लिए सभी देशों की तैयारियां तेज हैं। भारत समेत तमाम देशों के खिलाड़ी और एथलीट जी जान से दुनिया के इस सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की तैयारी में लगे हैं। इस बीच दूसरे खेलों का भा आयोजन हो रहा है।
खेलों के इस सीजन के बीच भारत के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का 28 सदस्यीय मजबूत दल स्पेशल ओलंपिक दक्षिण एशिया यूनीफाइड सेवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को ढाका रवाना हुआ है। भारतीय दल में 22 खिलाड़ी और पांच कोच शामिल हैं जो आठ राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दल को सोमवार को विदाई दी गई।
स्पेशल ओलंपिक भारत (SOB) के खेल निदेशक हरप्रीत सिंह ने विदाई समारोह के दौरान कहा-
हमें SOB की महिला टीम से कम से कम एक कदम आगे बढ़ाने की उम्मीद है। पुरुष टीम को हालांकि अपने कौशल में सुधार करना होगा। महत्वपूर्ण चीज ये है कि गोल न होने दें, लेकिन हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।
बता दें कि स्पेशल ओलंपिक भारत बौद्धिक रूप से दिव्यांग लोगों का राष्ट्रीय खेल महासंघ है, जो खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 15 April 2024 at 21:52 IST