गले में रुद्राक्ष और भक्ति में लीन... Abhishek Sharma का ये रूप देखकर क्रिकेट फैंस हैरान, कुंभकोणम के प्राचीन मंदिर में की भगवान शिव की आराधना
Abhishek Sharma: आयरलैंड और इंग्लैंड जाने से पहले क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ईश्वर की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने कुंभकोणम के प्राचीन मंदिर में माथा टेका है। इस दौरान फोटो उनकी सामने आई है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Abhishek Sharma: इंडियन क्रिकेट टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा आने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले हैं। इसके पहले वह भक्ति भाव में डूबे नजर आए हैं। उन्होंने दक्षिण भारत के कुंभकोणम का रुख किया है और वहां के एक अत्यंत प्राचीन मंदिर के दर्शन किए हैं। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां भगवान राम ने 108 शिवलिंगों की स्थापना की थी।
अभिषेक ने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उन्हें शांति की तलाश में ध्यान की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को सुझाव दिया कि मन की एकाग्रता और शांति पाने के लिए हर किसी को इस पावन स्थल पर जरूर आना चाहिए।
आईपीएल 2026 में रहा शानदार प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा के लिए आईपीएल का 2026 सीजन बेहद यादगार और सफल रहा। इस सीजन में उन्होंने कुल 15 मैचों में हिस्सा लिया और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 563 रन बनाए। उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट के दौरान 1 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले, जिसने उन्हें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में मदद की। अब वे पूरी तरह से टीम इंडिया की जर्सी में आयरलैंड और इंग्लैंड के कठिन दौरे के लिए तैयार हैं।
अगले मिशन की ओर नजरें
वर्तमान में अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज के रूप में अपनी धाक जमाए हुए हैं।
यूके दौरे को लेकर वे काफी उत्साहित हैं और इसे अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं। खबरों के अनुसार, यूके दौरे के समापन के बाद अभिषेक शर्मा का अगला बड़ा मिशन सितंबर-अक्टूबर महीने में जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स होंगे, जहां वे भारतीय टीम की मजबूती बढ़ाते हुए नजर आ सकते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 June 2026 at 14:03 IST