IND vs WI 2nd ODI: वेस्टइंडीज को टीम इंडिया का करारा जवाब, रोहित-गिल ने भी ठोका शतक, 255 रन की पार्टनरशिप
IND vs WI 2nd ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां कैरेबियाई टीम के 406 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत हुई। रोहित और गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली है। हालांकि, रोहित 101 रन बनाकर आउट हो गए।
- खेल समाचार
- 3 min read
IND vs WI 2nd ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां कैरेबियाई बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
वेस्टइंडीज के विशाल स्कोर के जवाब में टीम इंडिया की भी धमाकेदार शुरुआत रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान गिल के बीच पहली विकेट के लिए 255 रन की पार्टनरशिप रही। इस बीच रोहित शर्मा ने 101 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए।
रोहित-गिल के बीच 255 रन की पार्टनरशिप
वेस्टइंडीज के 405 रनों के जवाब में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत रही। सबसे पहले तो कप्तान गिल ने शानदार शतक जड़ा, तो उसके बाद 'हिटमैन' शर्मा शानदार शतक जड़कर आउट हो गए। इस बीच दोनों के बीच 255 रन की पार्टनरशिप रही। वहीं, गिल ने इस दौरान सिर्फ 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। बता दें कि गिल का इस सीरीज में यह लगातार दूसरा शतक है। पिछले मैच में उन्होंने 110 रनों की पारी खेली थी।
रोहित शर्मा 101 रन बनाकर हुए आउट
रोहित-गिल के बीच 255 रन की पार्टनरशिप में रोहित शर्मा का योगदान 101 रन का रहा। इस दौरान रोहित ने महज 75 गेंदों का समाना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। इसी के साथ रोहित ने अपने वनडे करियर का 35वां शतक लगाया। रोहित ने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर में 12 हजार रन भी पूरे कर लिए।
3 कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली
इससे पहले बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे वनडे मुकाबले में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। शाई होप, जॉन कैंपबेल ने अमीर जांगू ने शतक ठोकर टीम इंडिया को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने महज 68 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन, शाई होप ने 94 गेंदों का समाना करते हुए 104 रन और अमीर जांगू ने 77 गेंदों का समाना करते हुए 114 रनों की पारी खेली।
इससे पहले इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बैटिंग करने का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 405 का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, इस मैच में 3 कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शतक लगाया। बता दें कि यह वनडे में वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 30 September 2026 at 21:04 IST