अपडेटेड 7 September 2025 at 16:07 IST

India vs South Korea Hockey Final: खिताबी जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम; कौन किसपर भारी? जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE मुकाबला

India vs South Korea Hockey Final: एशिया हॉकी कप में भारतीय टीम अब तक तीन बार विजेता रही है। भारत ने 2003 में फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से हराया था। 2007 में टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को 7-2 से हराकर खिताबी मुकाबला अपने नाम की थी। वहीं, आखिरी बार टीम इंडिया वर्ष 2017 में मलेशिया को 2-1 से हराकर एशिया हॉकी कप विजेता रही।

Follow :  
×

Share


India vs South Korea Hockey Final | Image: Hockey India/X

India vs South Korea Hockey Final, Asia Hockey Cup Final 2025: आज रविवार को भारत और साउथ कोरिया के बीच एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला पांच बार की चैंपियन रही साउथ कोरिया की हॉकी टीम के साथ तीन बार की विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के बीच बिहार के राजगीर में होगा। भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में अब खिताबी जीत का चौका लगाने के लिए राजगीर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम में उतरेगी।

मालूम हो कि हॉकी एशिया हॉकी कप के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, साउथ कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल का टिकट कंफर्म किया है। अब आइए जानते हैं कि इन दोनों टीमों में कौन किसपर भारी रहा है और एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकेंगे…

भारत और साउथ कोरिया के बीच फाइनल के आंकड़े - कौन किसपर भारी?

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 1994 में भारत को फाइनल में हराकर साउथ कोरिया ने अपना पहला एशिया कप का खिताब जीता था। उसके बाद इन दोनों टीमों के बीच दूसरी बार फाइनल का मुकाबला वर्ष 2007 में हुआ, जहां भारत ने साउथ कोरिया को हराकर खिताबी मैच जीता। साउथ कोरिया और भारत का आखिरी बार फाइनल में मुकाबला साल 2013 में हुआ था। इस मैच में साउथ कोरिया की टीम ने भारत को 4-3 से हराकर अपना खिताब जीती थी। 

साउथ कोरिया अब तक कुल पांच बार की एशिया हॉकी कप विजेता रही है, जबकि भारत ने तीन बार खिताबी जीत हासिल की है। इस प्रकार से दोनों टीमों के बीच के आंकड़ों को देखें तो मालूम होता है कि साउथ कोरिया की टीम भारत पर भारी दिख रही है।

आज जहां साउथ कोरिया की टीम एशिया हॉकी कप में अपना पांचवां खिताब जीतने उतरेगी वहीं, भारतीय टीम इसके साथ अपना पुराना हिसाब चुकता करने के साथ खिताबी जीत का चौका लगाने उतरेगी। यहां बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत की टीम अजेय बढ़त बनाए हुए है। इस टूर्नामेंट में साउथ कोरिया और भारत के बीच एक बार सुपर-4 का मुकाबला हुआ था, जिसमें दोनों ही टीम 2-2 के बराबर पर रही थी।


तीन बार की एशिया हॉकी कप विजेता रही है टीम इंडिया


एशिया हॉकी कप में भारतीय टीम अब तक तीन बार विजेता रही है। भारत ने 2003 में फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से हराया था। 2007 में टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को 7-2 से हराकर खिताबी मुकाबला अपने नाम की थी। वहीं, आखिरी बार टीम इंडिया वर्ष 2017 में मलेशिया को 2-1 से हराकर  एशिया हॉकी कप विजेता रही।


कब, कहां और कैसे देख सकेंगे  Asia Hockey Cup Final LIVE मुकाबला?

आज रविवार को बिहार के राजगीर में भारत और साउथ कोरिया के बीच एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आप Asia Hockey Cup Final LIVE मुकाबला Sony TEN 1 & Sony LIV पर देख सकेंगे।  

ये भी पढ़ें - Asia Cup 2025 में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों का Squad, देखें कब और किस मैदान पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 7 September 2025 at 15:53 IST