Team India NZ Tour: 5 T20, 5 ODI और 2 टेस्ट... न्यूजीलैंड में दिखेगा टीम इंडिया का 'महा-एक्शन', नोट कर लीजिए पहले मुकाबले की तारीख

India Tour of New Zealand: बीसीसीआई ने अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाले टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस दौरे में टी20, वनडे और टेस्ट मैच शामिल है।

5 T20, 5 ODI और 2 टेस्ट... न्यूजीलैंड में दिखेगा टीम इंडिया का 'महा-एक्शन' | Image: Social media

India Tour of New Zealand: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाले टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के पुर शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस दौरे में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 5 टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं। 

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। इन दोनों के बीच पांच प्रमुख शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे। दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 को क्राइस्टचर्च में पहले टी20 मुकाबले से होगी। इसके बाद वनडे मुकाबला खेला जाएगा। वनडे के बाद टेस्ट मैच खेला जाएगा। दौरे का आखिरी मुकाबला 27 नवंबर को खेला जाएगा।

June 3, 2026

टी20 मुकाबले का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
  • दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
  • तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
  • चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
  • पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – एक नवंबर, हैमिल्टन

वनडे मुकाबले का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे – चार नवंबर, ऑकलैंड
  • दूसरा वनडे – सात नवंबर, वेलिंगटन
  • तीसरा वनडे – 10 नवंबर, हैमिल्टन
  • चौथा वनडे- 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई
  • पांचवां वनडे- 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई

टेस्ट मुकाबले का पूरा शेड्यूल

  • पहला टेस्ट मैच – 19-23 नवंबर, वेलिंगटन
  • दूसरा टेस्ट - 27 नवंबर से एक दिसंबर, क्राइस्टचर्च

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 3 June 2026 at 15:42 IST