अपडेटेड 12 November 2024 at 19:06 IST

महिला एशियन हॉकी चैंपियस ट्रॉफी में भारत की लगातार दूसरी जीत, दक्षिण कोरिया को चटाई धूल

भारत ने मंगलवार को बिहार के राजगीर में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर महिलाओं की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

Follow :  
×

Share


भारत की दक्षिण कोरिया पर रोमांचक जीत | Image: X@Hockeyindia

Women’s Asian Champions Trophy 2024: भारत ने मंगलवार को बिहार के राजगीर में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर महिलाओं की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले हाफ में संगीता कुमारी (तीसरे मिनट) और दीपिका (20वें मिनट) के गोल की मदद से 2-0 से बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन दक्षिण कोरिया ने तीसरे क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए युरी ली (34वें मिनट) और कप्तान युनबी चियोन (38वें मिनट) के गोल से 2-2 से बराबरी हासिल की। पर मेजबान टीम के लिए दीपिका ने 57वें मिनट में गोल कर जीत सुनिश्चित की। 

भारत ने सोमवार को टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में मलेशिया को 4-0 से मात दी थी। मेजबान टीम अब गुरुवार को थाईलैंड से भिड़ेगी। दिन के पहले मैच में थाईलैंड और जापान ने 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन ने मलेशिया को 5-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर को देखिए...', रिपब्लिक के मंच पर निर्मला सीतारमण ने भारतीय हेड कोच को लेकर क्या कह दिया?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 12 November 2024 at 19:06 IST