IND A vs SL A: सूर्यवंशी फ्लॉप, गायकवाड़ ने रचा इतिहास, भारत ने खड़ा किया 277 का स्कोर, तिलक वर्मा भी चमके

IND A vs SL A: इंडिया ए टीम ने ट्राई सीरीज में पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप रहे और ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने लिस्ट-ए करियर का 21वां शतक लगाया।

IND A vs SL A: गायकवाड़ का ऐतिहासिक शतक, तिलक चमके; भारत ने बनाए 277 रन | Image: BCCI

IND A vs SL A: इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए टीम ने 277 रन का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के जल्द आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए।

June 9, 2026

ऋतुराज गायकवाड़ ठोका शतक

वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के जल्द आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ शानदार शतकीय पारी खेली। गायकवाड़ ने 114 गेंदों का समाना करते हुए 101 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने लिस्ट-ए करियर का 21वां शतक लगाया। वहीं, सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 2 रन ही बना सकें। 

तिलक वर्मा ने खेली कप्तानी पारी

ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा, तिलक वर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए। तिलक के अलावा, आयुष बडोनी ने 24 रन और सूर्यांश शेडगे ने 26 रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने 277 रन का स्कोर खड़ा किया। 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 9 June 2026 at 15:57 IST