IND A vs AFG A: तिलक-प्रियांस की अर्धशतकीय पारी, इंडिया ने अफगान को दिया 320 रन का लक्ष्य, कुशाग्र भी चमके
IND A vs AFG A: इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच के बीच मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ़गान ए को 320 रनों का लक्ष्य दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND A vs AFG A: इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच के बीच ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज 2026 दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए और अफगानिस्तान ए को जीत के लिए 320 का लक्ष्य दिया।
तिलक-प्रियांस की अर्धशतकीय पारी
दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खेले जा रहे हैं मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा और सलामी बल्लेबाज प्रियांस आर्या ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। तिलक ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए। वहीं, प्रियांस ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया।
कुमार कुशाग्र भी चमके
तिलक और प्रियांस के अलावा, विकेट किपर कुमार कुशाग्र ने शानदार पारी खेली। कुमार कुशाग्र ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। तिलक-प्रियांस और कुमार के दम पर टीम इंडिया ए 319 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 15:28 IST