IND Vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने एक ही धाकड़ पारी से कोहली, द्रविड़ और पुजारा का रिकार्ड तोड़ा, जानिए

IND Vs SL: श्रीलंका के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को अब एक स्टार बल्लेबाज बना दिया है। अपनी सिर्फ एक पारी से देवदत्त पडिक्कल ने कई बड़े रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा दिए हैं।

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, गांगुली के क्लब में एंट्री | Image: BCCI

IND Vs SL: श्रीलंका के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को अब एक स्टार बल्लेबाज बना दिया है। अपनी सिर्फ एक पारी से देवदत्त पडिक्कल ने कई बड़े रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा दिए हैं। पडिक्कल ने ना सिर्फ भारतीय टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में सहायता प्रदान की बल्कि खुद को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर साबित करने का शानदार काम किया है। 

कौन से बनाए रिकॉर्ड 

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक ठोक दिया। लेकिन इस दिन स्वतंत्रता दिवस था जिस कारण पडिक्कल भारत के पहले टेस्ट खिलाड़ी बन गए जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के दिन शतक जड़ा। 

विराट कोहली के रिकार्ड की बराबरी की 

यहाँ यह भी बता दें कि अभी तक विराट कोहली इकलौते खिलाड़ी थे जिन्होंने 15 अगस्त के दिन सेंचुरी ठोकी थी। लेकिन अब देवदत्त ने कोहली के इस रिकार्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि विराट ने शतक वनडे में जड़ा था जबकि देवदत्त ने टेस्ट मैच में अपना शतक बनाया। 

द्रविड़ और पुजारा रिकार्ड क्लब में हुए शामिल 

श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में देवदत्त ने 230 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 167 रनों की शानदार पारी खेली है। लेकिन बड़ी बात यह है कि पडिक्कल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे। इससे देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर उतर कर 150 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकार्ड राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के नाम शामिल था। 

अपनी इस 167 रनों की बड़ी पारी से देवदत्त पडिक्कल अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें- IND vs SL Test: टीम इंडिया का विशाल स्कोर, पडिक्कल ने ठोके 167 रन

 


 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 August 2026 at 15:12 IST