IND vs NZ T20: भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 आज, सीरीज पर कब्जे के बाद प्लेइंग-11 में बदलाव तय, ईशान की वापसी पर सस्पेंस
IND vs NZ 4th T20: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में पहले ही 3-0 से आगे हैं। ऐसे में सीरीज कब्जा करने के बाद टीम इंडिया में बदलाव तय माना जा रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs NZ 4th T20: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में पहले से ही 3-0 की की अजेय बढ़त बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।
ऐसे में आज के मैच में हार-जीत से अधिक चर्चा इस बात की है कि चौथे टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं? गौरतलब है कि ईशान चोट के कारण दूसरे और तीसरे टी20 में नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला था। आइए चौथे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 जान लेते हैं।
ईशान की वापसी या वैभव को मौका?
सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले से पहले इस बात की चर्चा हो रही कि ईशान किशन वापसी करेंगे या नहीं। दूसरे और तीसरे टी20 में जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न खेलने वाले ईशान ने नेट्स पर बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर डी है। ऐसे में अगर ईशान टीम में शामिल होते हैं, तो चौथे मुकाबले में भी ईशान को बाहर बैठना पड़ सकता है।
वहीं, पिछले मैच में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने महज 19 गेंदों पर 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 118 रनों की शतकीय साझेदारी की थी।
कुलदीप को मिलेगा मौका?
सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया चौथे टी20 मुकाबले में कुलदीप यादव को जरूर आजमाना चाहेगी। अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट कुलदीप को टीम में जगह देती है, तो अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार या प्रिंस यादव में से कोई एक को आराम दिया जा सकता है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी/ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी/कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 30 October 2026 at 11:08 IST