IND vs AFG T20: वैभव IN संजू OUT, कौन करेगा अभिषेक संग ओपनिंग? AFG के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

IND vs AFG 1st T20: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच से पहले यह कयास तेज हो गई है कि सलामी बल्लेबाज के रूप में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या फिर अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन को।

IND vs AFG 1st T20: AFG के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 | Image: BCCI

IND vs AFG 1st T20: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए ऐसी पहली बार होगा, जब उसे अपने ही घर में 'मेहमान' बनकर मैदान में उतरना होगा।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले ही मैच में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी, जिसके लिए अय्यर मैदान में मजबूत टीम के साथ उतरना पसंद करेंगे। वहीं, टीम में एक बार फिर से संजू सैमसन की वापसी के बाद चर्चा तेज हो गई है कि ओपनिंग के लिए वैभव सूर्यवंशी आएंगे या फिर संजू सैमसन अभिषेक के साथ दिखाई देंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव IN संजू OUT?

टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर फैंस में चर्चा तेज हो गई कि वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान उन्हें 'मैन ऑफ द सीरीज' भी चुना गया था।

वहीं, पहले आयरलैंड के खिलाफ और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए आराम दिया गया था। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर पहले मुकाबले में किसके साथ मैदान में उतरते हैं।

September 12, 2026

कौन करेगा अभिषेक संग ओपनिंग?

पहले टी20 मुकाबले को लेकर अभी तक साफ नहीं है कि ओपनिंग जोड़ी कौन-सी होगी। टीम इंडिया क्या अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन उतरेगी या फिर युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका देकर आक्रामक ओपनिंग चाहेगी? अब तो मैच में ही पता चलेगा कि अभिषेक संग कौन ओपनिंग के लिए मैदान में उतरता है।

IND vs AFG T20 कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 6:30 ही हो जाएगा। बता दें कि पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा, टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर होगी।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के जो रूट का ऐतिहासिक कारनामा, इस मामले में दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ा

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 12 September 2026 at 20:43 IST