World Cup 2027: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच इस तारीख को होगा महामुकाबला, ICC ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानिए कब किस टीम का मुकाबला

ICC World Cup 2027: टीम इंडिया विश्व कप 2027 में अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ खेलेगी। यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर 2027 तक चलेगा। इस दौरान कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।

ICC ने जारी किया पूरा शेड्यूल World Cup 2027 Schedule | Image: BCCI

World Cup 2027: क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। आज यानी गुरुवार, 1 अक्टूबर को ICC ने केपटाउन में ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। 

वहीं, 10 अक्टूबर को टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है, जो जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। बता दें कि यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 21 नवंबर, 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप 2027 में 14 टीमें 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेलेंगी।

10 अक्टूबर को पाकिस्तान से मुकाबला

टीम इंडिया अपने वनडे विश्व कप 2027 का आगाज ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ शुरू करेंगी। दोनों के बीच 7 अक्टूबर को केप टाउन में मैच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के अलावा, टीम इंडिया 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ त्शवाने में, 17 अक्टूबर को क्वालिफायर-ए से और 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से विक्टोरिया फॉल्स मैदान में खेलेगी। 

WC 2027 में भारत के ग्रुप-स्टेज मैचों का पूरा शेड्यूल

  • 7 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 10 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 14 अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान
  • 17 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालिफायर A
  • 24 अक्टूबर: भारत बनाम जिम्बाब्वे
     
October 1, 2026

एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम शामिल हैं। जबकि, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर-बी शामिल हैं।

October 1, 2026

सुपर सीरीज़ का मुकाबला

शनिवार, 2 अक्टूबर 2027 - QF1 v QF3 - विंडहोक
सोमवार, 4 अक्टूबर 2027 - QF1 v QF2 - विंडहोक
बुधवार, 6 अक्टूबर 2027 - QF2 v QF3 - विंडहोक

ग्रुप चरण का मुकाबला

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2027 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - केप टाउन
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2027 - पाकिस्तान बनाम अफ़गानिस्तान - त्शवाने
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2027 - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - विंडहोक
शनिवार, 9 अक्टूबर 2027 - ज़िम्बाब्वे बनाम क्वालीफ़ायर A - बुलावायो
शनिवार, 9 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड - केप टाउन
रविवार, 10 अक्टूबर 2027 - भारत बनाम पाकिस्तान - जोहान्सबर्ग
रविवार, 10 अक्टूबर 2027 - श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी - विंडहोक
सोमवार, 11 अक्टूबर 2027 - ज़िम्बाब्वे बनाम अफ़गानिस्तान - बुलावायो
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2027 - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर A - पार्ल
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2027 - न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश - कुगोम्पो सिटी
बुधवार, 13 अक्टूबर 2027 - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - विंडहोक
बुधवार, 13 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर B - पार्ल
गुरुवार, 14 अक्टूबर 2027 - भारत बनाम अफ़गानिस्तान - त्शवाने
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2027 - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर A - ब्लोमफोंटेन
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2027 - ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया - हरारे
शनिवार, 16 अक्टूबर 2027 - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - डरबन
शनिवार, 16 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड - गकेबरहा
रविवार, 17 अक्टूबर 2027 - भारत बनाम क्वालीफायर ए - ब्लोमफोंटेन
रविवार, 17 अक्टूबर 2027 - न्यूज़ीलैंड बनाम क्वालिफायर B - हरारे
सोमवार, 18 अक्टूबर 2027 - ऑस्ट्रेलिया बनाम अफ़गानिस्तान - कुगोम्पो सिटी
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2027 - ज़िम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान - हरारे
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - डरबन
बुधवार, 20 अक्टूबर 2027 - न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका - जोहान्सबर्ग
बुधवार, 20 अक्टूबर 2027 - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी - हरारे
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2027 - अफ़गानिस्तान बनाम क्वालिफायर A - कुगोम्पो सिटी
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2027 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - पार्ल
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका - जोहान्सबर्ग
शनिवार, 23 अक्टूबर 2027 - इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड - गकेबरहा
शनिवार, 23 अक्टूबर 2027 - बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी - त्शवाने
विवार, 24 अक्टूबर 2027 - ज़िम्बाब्वे बनाम भारत - विक्टोरिया फॉल्स

सेमी फ़ाइनल मुकाबला

बुधवार, 17 नवंबर 2027 - सेमी-फ़ाइनल 1 - केप टाउन
गुरुवार, 18 नवंबर 2027 - सेमी-फ़ाइनल 2 - त्श्वाने

फाइनल मुकाबला

रविवार, 21 नवंबर 2027 - फाइनल - जोहान्सबर्ग

12 वेन्यू और 57 मुकाबले

दक्षिण अफ्रीका में वेन्यू:

वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
सेंचुरियन (त्शवाने)
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)
किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
सेंट जॉर्ज पार्क (गेबेरहा)
मंगांग ओवल (ब्लोमफ़ोन्टेन)
बोलैंड पार्क (पार्ल)
बफ़ेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी)

ज़िम्बाब्वे में वेन्यू:

हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
फ़ाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

नामीबिया में वेन्यू:

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा क्रिकेट का महामुकाबला, श्रीलंका को रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब गोल्ड पर दांव
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 1 October 2026 at 21:24 IST