अपडेटेड 10 February 2024 at 22:44 IST

India vs Spain Hockey: हरमनप्रीत के शानदार गोल, भारत ने स्पेन को धोया; दर्ज की बड़ी जीत

क्रिकेट में दबदबे के साथ-साथ हॉकी में भी भारत का जलवा कायम है। भारत ने FIH प्रो हॉकी लीग मुकाबले में स्पेन को रौंदा है। कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार गोल दागे हैं।

Follow :  
×

Share


भारत और स्पेन के बीच FIH हॉकी प्रो लीग मैच | Image: INSTAGRAM@hockeyindia

India Win over Spain by 4-1 in FIH Pro League: दुनिया की नंबर-3 हॉकी टीम भारत ने स्पेन को बुरी तरह से धो दिया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 2 जबरदस्त गोलों की मदद से भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शनिवार, 10 फरवरी को भुवनेश्वनर हुए FIH प्रो लीग मैच में स्पेन को 4-1 से करारी शिकस्त दी है।

भारत ने मैच में शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाकर रखी। कप्तान हरमनप्रीत ने सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला और इसके बाद 20वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। 

इतना ही नहीं इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने एक शानदार कीर्तिमान भी रचा। अपना 199वां मैच खेल रहे हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर इंटरनेशनल करियर का 150वां गोल भी जड़ा। वहीं युवा डिफेंडर जुगराज सिंह ने भी अच्छा खेल दिखाया और 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत के लिए तीसरा गोल दागा। इसके अलावा ललित कुमार उपाध्याय ने 50वें मिनट में गोल करके भारत की आसान जीत सुनिश्चित की। स्पेन की तरफ से एकमात्र गोल 34वें मिनट में हुआ, जो मार्क मिरालेस ने पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। बता दें कि भारत अब अपना अगला मैच रविवार, 11 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

(इनपुट भाषा के साथ रिपब्लिक भारत डेस्क)

ये भी पढ़ें- भारत के टेनिस लीजेंड रोहन बोपन्ना से मिले भारतीय क्रिकेट के प्रिंस शुभमन, तारीफ में कही बड़ी बात

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 10 February 2024 at 22:44 IST