अपडेटेड 15 February 2026 at 15:16 IST

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने 2 बजे रात माहिका शर्मा के लिए किया कुछ खास, दो तेंदुए और M में छुपी लव स्टोरी ने खींचा फैंस का ध्यान

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने रात 2 बजे टैटू स्टूडियो जाकर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए अपनी गर्दन पर ‘M’ टैटू गुदवाया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। टैटू आर्टिस्ट ने इस खास डिजाइन, इसके मतलब और भावनात्मक कहानी का खुलासा किया, जो अब फैंस के बीच वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Hardik Pandya | Image: instagram

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फूल या महंगे तोहफे की जगह भारतीय ऑलराउंडर ने अपने प्यार को एक खास टैटू के जरिए जाहिर किया। इस टैटू की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ एक अक्षर नहीं बल्कि पूरी लव स्टोरी छुपी हुई है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है इसमें खास।

हार्दिक पांड्या के ‘M’ टैटू की खास कहानी

बताया जा रहा है कि हार्दिक शुरुआत में सिर्फ माहिका के नाम का पहला अक्षर ‘M’ अपनी गर्दन के पीछे बनवाना चाहते थे। लेकिन टैटू आर्टिस्ट के साथ लंबी बातचीत और देर रात तक चले ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन के बाद यह आइडिया एक बड़े और खास डिजाइन में बदल गया। टैटू स्टूडियो में बने इस डिजाइन में दो तेंदुए दिखाए गए हैं। एक तेंदुआ बेहद बोल्ड और रियलिस्टिक स्टाइल में है, जबकि दूसरा फ्लोइंग लाइनवर्क से तैयार किया गया है, जिसकी बनावट में ‘M’ अक्षर उभरकर सामने आता है। इस डिजाइन के जरिए कपल की मजबूत पार्टनरशिप और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाया गया है। तेंदुआ ताकत और साथ का प्रतीक माना जाता है, जिसे इस आर्टवर्क में खूबसूरती से पिरोया गया है।

 

रात 2 बजे दिया खास सरप्राइज

टैटू स्टूडियो के फाउंडर ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि हार्दिक रात करीब 2 बजे इस खास गिफ्ट के लिए पहुंचे थे। उन्होंने लिखा कि यह कोई फूल या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं थी, बल्कि एक ऐसा आइडिया था जिसे स्किन पर हमेशा के लिए उकेरा गया। उनके मुताबिक, एक साधारण ‘M’ से शुरू हुआ यह कॉन्सेप्ट दो साथ दौड़ते तेंदुओं में बदल गया, जिनमें से एक लाइनवर्क के जरिए माहिका के नाम का शुरुआती अक्षर बनता है। यह डिजाइन सिर्फ एक टैटू नहीं बल्कि एक लव स्टोरी है, जिसे कैप्शन में नहीं बल्कि स्किन पर बनवाया गया है।

2025 में शुरू हुई थी डेटिंग

हार्दिक और माहिका ने साल 2025 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अब वैलेंटाइन डे पर इस खास टैटू के जरिए हार्दिक ने अपने रिश्ते को और खास बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में माहिका भी नजर आ रही हैं और फैंस इस अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर- तुलसी का सच आया सामने, नोयोना की चाल पड़ी उल्टी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 15:16 IST