GT vs MI: मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने घुटने टेके, MI ने 99 रन से जीता मैच
GT vs MI: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI ने GT को 200 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में GT की टीम महज 100 रन पर ऑलआउट हो गई।
Gujarat Titans vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार, 20 अप्रैल को 30वें मैच में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 10 विकेट के नुकसान पर महज 100 रन ही बना पाई और मुंबई ने आसानी से इस मैच को 99 रन से जीत लिया। मुंबई के लिए बल्लेबाजी में तिलक वर्मा हीरो रहे, तो वहीं, गेंदबाजी में अश्वनी कुमार हीरो रहे।
MI के सामने GT के बल्लेबाज धरसाई
मुंबई इंडियंस के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते गए और महज 15.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर महज 100 रन ही बना पाई और 99 रन से हार गई।
इस मैच में मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई की तरफ से सबसे अधिक अश्वनी कुमार ने विकेट चटकाए। उन्होंने चार ओवर में महज 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र (AM Ghazanfar) ने 2 विकेट, मिचेल सेंटनर ने 2 और जसप्रीत और हार्दिक ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
MI के लिए बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने रहे हीरो
इससे पहले मुंबई इंडियंस के 199 रन बनाने में तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। तिलक वर्मा ने मैच में GT के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने नाबाद 101 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी 101 रनों की पारी में आठ चौके और सात लंबे-लंबे छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने आईपीएल करियर में अपना पहला शतक जड़ा।
मुंबई इंडियंस के आगामी आईपीएल मैच
- 23 अप्रैल 2026 (Match 33): मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई।
- 29 अप्रैल 2026 (Match 41): मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), मुंबई।
- 2 मई 2026 (Match 44): चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम मुंबई इंडियंस।
- 4 मई 2026 (Match 47): मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)।
- 10 मई 2026 (Match 54): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम मुंबई इंडियंस।
- 14 मई 2026 (Match 58): पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस।
- 20 मई 2026 (Match 65): कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम मुंबई इंडियंस।
- 24 मई 2026 (Match 69): मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR)।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 20 April 2026 at 23:06 IST