अपडेटेड 25 July 2024 at 23:18 IST
AICF के पूर्व प्रमुख संजय कपूर FIDE भारत क्षेत्र के अध्यक्ष चुने गए
भारत में शतरंज प्रशासन के लिए अहम पल आया है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के पूर्व प्रमुख संजय कपूर को FIDE भारत का अध्यक्ष चुना गया है।
अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के पूर्व प्रमुख संजय कपूर को सर्वसम्मति से गुरुवार को फिडे भारत क्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया।
देश में खेल की शीर्ष संस्था ने यह जानकारी दी। अहमदाबाद में एआईसीएफ की आम सालाना बैठक (एजीएम) के दौरान यह घोषणा की गई। कपूर को चार साल के लिए क्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया और फिडे अध्यक्ष अरकाडी दवोरकोविच ने उन्हें बधाई दी।
इस नियुक्ति पर कपूर ने कहा-
फिडे भारत क्षेत्र का अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं अपने देश के हर कोने में शतरंज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं और सुनिश्चित करूंगा कि प्रत्येक राज्य से हमें ग्रैंडमास्टर मिले।
कपूर की नई भूमिका भारत में शतरंज प्रशासन के लिए अहम पल है जिसमें उन्हें वैश्विक स्तर पर खेल के विकास और प्रगति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 25 July 2024 at 23:18 IST