FIFA World Cup 2026: मेसी ने पहले ही मुकाबले में दना दन गोल कर रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी, पहली बार बनाई हैट्रिक, अल्जीरिया को बुरी तरह धोया
FIFA World Cup 2026 के अपने मुकाबले में मेसी ने वही किया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। अल्जीरिया के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में मेसी ने अपने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ अपनी टीम को जिताया बल्कि कई रिकार्ड भी बना दिए।
- खेल समाचार
- 3 min read
FIFA World Cup 2026 के शुरु होते ही सभी फुटबॉल प्रेमियों को फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी Lionel Messi के खेलने का इंतज़ार था। जिसके बाद वो दिन आया जब अर्जेंटीना की टीम से लियोनेल मेसी मैदान पर उतरे। लेकिन उतरते ही मेसी ने वही किया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। अल्जीरिया के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में मेसी ने अपने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ अपनी टीम को जिताया बल्कि कई रिकार्ड भी बना दिए और फिर एक बार ये साबित कर दिया कि क्यूं उन्हें G.O.A.T कहा जाता है।
200वां मुकाबला खेला
फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 39 वर्ष की आयु वाले मेसी ने अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच अल्जीरिया के खिलाफ खेला। इससे रोनाल्डो और मुतावा के बाद मेसी भी सबसे ज्यादा फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
बता दें कि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जहां अभी तक 228 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर शीर्ष पर स्थान बनाया हुआ है। तो वहीं इनके बाद कुवैत के बदेर अल-मुतावा खिलाड़ी आते हैं जिन्होंने 202 मैच खेले हैं। और अब इस सूची में मेसी भी तीसरे स्थान पर शामिल हो गए हैं।
गोल की बना दी हैट्रिक
अमेरिका की कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना की तरफ से 3 गोल किए गए और ये तीनों गोल कप्तान लियोनेल मेसी ने किए। इससे फीफा विश्व कप में पहली बार लियोनेल मेसी ने हैट्रिक बनाकर एक और रिकार्ड अपने नाम किया। कप्तान ने यह गोल 17वें , 60वें और 76वें मिनट में किए। इस कारण उनके करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच बेहद खास बन गया।
छठा विश्व कप खेल रहे हैं
यहां ये भी बता दें कि लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जो कि छठा फीफा विश्व कप खेल रहे हैं।
तोड़ा रोनाल्डो का रिकार्ड
गौरतलब है कि FIFA World Cup 2026 के पहले मुकाबले में ही मेसी ने मिरोस्लाव क्लोज़ और रोनाल्डो का सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में जर्मनी के खिलाड़ी क्लोज़ 16 गोल ले साथ शीर्ष पर थे जिसके बाद रोनाल्डो 15 गोल के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद थे। लेकिन पहले मैच में 3 गोल करने के बाद लियोनेल मेसी ने दोनों खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए 16 गोल करके पहला स्थान हासिल कर लिया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 10:24 IST