FIFA World Cup 2026: इस तारीख से होगा FIFA विश्व कप 2026 का आगाज, पहला मुकाबला किन टीमों के बीच, जानें भारत में कहां देख पाएंगे LIVE
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब अधिक दिन नहीं बचे हैं। यह विश्व कप 48 टीमों के साथ आयोजित होगा और 39 दिन चलेगा। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा इसकी मेजबानी कर रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
FIFA World Cup 2026: खेल प्रेमियों के लिए भारत में अब टी20 का महाकुंभ यानी आईपीएल खत्म हो चुका है। आईपीएल के बाद अब खेल प्रेमियों की नजर फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर है। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का 23वां संस्करण 11 जून से शुरू होने वाला है।
फीफा वर्ल्ड कप इस बार तीन देश मिलकर मेजबानी करने वाले हैं, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा शामिल हैं। पहली बार तीन देशों में एक साथ विश्व कप आयोजित हो रहा है। आइए जानते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 पहला मैच कब, किसके बीच खेला जाएगा और सभी मैच को भारत में कहां देख सकते हैं।
कब से शुरू हो रहा है FIFA विश्व कप 2026?
इस साल फीफा वर्ल्ड कप 2026 का 23वां संस्करण 11 जून से शुरू होने वाला है। वहीं, 39 दिन चलने वाले इस खेल के महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई के खेला जाएगा। इस विश्व कप से 48 टीमें हिस्सा लेंगी,जो अब तक के इतिहास में सबसे अधिक है।
39 दिनों तक चलेगा विश्व कप
फीफा वर्ल्ड कप 2026 इस साल 39 दिनों तक चलेगा। इस महाकुंभ में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे, जो पहले 64 थे। ग्रुप चरण के मुकाबले 11 जून से लेकर 27 जून तक खेले जाएंगे। इसके बाद नॉकआउट की शुरुआत 29 जून से शुरू हो जाएगी।
वहीं, वर्ल्ड कप में इस बार 12 ग्रुप होंगे। हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। हर टीम 3 लीग मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे अगले दौर में जाएंगी। 12 में से सर्वश्रेष्ठ 8 तीसरे स्थान वाली टीमें भी नॉकआउट में पहुंचेंगी।
पहला मुकाबला किन टीमों के बीच?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला 11 जून को मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं, 11 जून को ही दूसरा मुकाबला दक्षिण कोरिया बनाम Czechia के बीच खेला जाएगा। बता दें कि पहली बार तीन देशों में एक साथ विश्व कप आयोजित होगा।
भारत में कहां देख पाएंगे LIVE
आपको बता दें कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) की स्पोर्ट्स यूनिट Unite8 Sports ने भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं, जहां आप विश्व कप से सभी मैच देख सकते हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 June 2026 at 23:23 IST