फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में बारिश, अर्जेंटीना-स्पेन का महामुकाबला होगा; भारतीय फैंस जानें कब और कैसे देखें लाइव मैच

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से ठीक एक दिन पहले न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में बारिश हुई है। अर्जेंटीना और स्पेन का मुकाबला मेटलाइफ स्टेडियम में ही खेला जाएगा। मैच को लेकर ताजा अपडेट पढ़ें और जानें भारतीय फैंस कब और कितने बजे फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला देख सकेंगे? पढ़ें पूरी खबर

Spain vs Argentina Final Live Streaming Telecast: करीब एक महीने तक चले रोमांच, उलटफेर और यादगार मुकाबलों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। | Image: X

FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार को अमेरिका के न्यू जर्सी में होने वाला है। ठीक मैच से एक दिन पहले न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारी बारिश की खबरें आ रही हैं। इससे फाइनल पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच ये खिताबी लड़ाई मेटलाइफ स्टेडियम में खेली जाएगी। भारतीय फुटबॉल फैंस भी मैच को लेकर काफी उत्साहित है, मैच को देर रात लाइव देखा जा सकेगा।

स्पेन ने सेमीफाइनल में मजबूत दावेदार फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। 2010 में दक्षिण अफ्रीका में खिताब जीतने के बाद स्पेन दूसरी विश्व कप फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर शानदार वापसी की। ऐसे में अरजेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने की उम्मीद बनाए हुए है। अगर अर्जेंटीना खिताब जीतता है तो वो 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाला पहला देश बन जाएगा।

PC : X

फाइनल मैच कहां और कैसे देखें?  

  • फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड के मेटलाइफ स्टेडियम (न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम) में खेला जाएगा।  
  • ये पहली बार है जब न्यूयॉर्क महानगरीय क्षेत्र में विश्व कप फाइनल का आयोजन हो रहा है।  
  • स्टेडियम में 80 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।  
  • इस बार पहली बार हाफटाइम में एंटरटेनमेंट शो होगा, इसलिए ब्रेक का समय भी बढ़ाया जाएगा।
  • भारतीय समयानुसार स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला सोमवार, 20 जुलाई को रात 12:30 बजे शुरू होगा। 
  • भारतीय दर्शकों को ये मुकाबला देखने के लिए रविवार देर रात तक जागना मैच देखना होगा।

भारी बारिश से क्या असर पड़ सकता है?

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारी बारिश होने की खबरें लगातार आ रही हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क में तेज बारिश हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पिच की हालत कैसी रहेगी और क्या मैच में देरी हो सकती है। हालांकि आयोजकों ने अभी तक इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन हर कोई इस वक्त मौसम पर नजर बनाए रखे हुए हैं। ऐसे बड़े मुकाबले में बारिश खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए चुनौती बन सकती है। पिच गीली होने से गेंद की गति बदल सकती है, ऐसे में खिलाड़ियों को सतर्क रहना होगा।

भारतीय फैंस के लिए खास बात

भारत में अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी के फैंस की संख्या करोड़ों में है। खासकर केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा और उत्तर-पूर्वी राज्यों में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। अर्जेंटीना और स्पेन दोनों टीमें तैयार हैं, लेकिन बारिश ने सबकी चिंता बढ़ाई हुई है। अभी तक की ताजा खबरों के मुताबिक, पिछली रात बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मैच शुरू होने तक मौसम सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। फुटबॉल प्रेमी फीफा की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर लाइव अपडेट चेक करते रहें। ये मुकाबला न सिर्फ खिताब का होगा, बल्कि इतिहास रचने वाला भी होगा। बारिश के बावजूद उम्मीद है कि दोनों टीमें शानदार फुटबॉल पेश करेंगी और दर्शक रोमांच से भर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: R. भारत मंथन: रिपब्लिक के मंच पर लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 July 2026 at 07:37 IST