FIFA World Cup: आखिरी 7 मिनट में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल पहुंचा अर्जेंटीना, मेसी का सपना बरकरार

अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। मेसी के दो असिस्ट से एनजो और लौतारो ने गोल किए। अब स्पेन से मुकाबला होगा, पढ़ें पूरी खबर

मेसी को मैन ऑफ द मैच चुना गया | Image: AP

FIFA World Cup 2026: मर्सिडीज बेंज स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने शानदार वापसी दिखाते हुए इंग्लैंड के सपनों को तोड़ दिया। अब न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। 

मैच शुरू से ही रोमांचक रहा, पहले हाफ में दोनों टीमें सतर्क रहीं और स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में 55वें मिनट में इंग्लैंड के एंथनी गॉर्डन ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उस समय लग रहा था कि इंग्लैंड फाइनल में पहुंचने की राह पर है।

PC: AP

आखिरी 7 मिनट में खेल पलटा, मेसी का जादू चला

फुटबॉल में आखिरी पल बेहद अहम होते हैं। 85वें मिनट में मेसी ने अपना जादुई पास दिया, जिसे एनजो फर्नांडेज ने शानदार शॉट से गोल में बदल दिया। स्कोर 1-1 हो गया।  इंजरी टाइम में मेसी ने फिर कमाल किया। उन्होंने एक और सटीक पास लाउतारो मार्टिनेज को दिया, जिसे लाउतारो ने हेडर से गोल में बदल दिया। मैच 2-1 से अर्जेंटीना के नाम हो गया। मेसी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

PC : AP

मेसी को मैन ऑफ द मैच चुना गया 

मेसी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ये मैच फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक रहा। अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम वर्क और अनुभव कितना मायने रखता है। 39 साल के मेसी ने दो असिस्ट देकर न सिर्फ मैच बचाया, बल्कि टीम को फाइनल तक पहुंचाया। मेसी का ये प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आखिरी पलों में कमाल कर दिखाया। अर्जेंटीना की ये वापसी उन सभी फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार रहेगी जो मैच देख रहे थे। 

यह भी पढे़ं: अमेरिका में भारतीय शख्स के साथ पहलगाम जैसी घटना, धर्म पूछकर चाकू से गोदा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 16 July 2026 at 07:38 IST