अपडेटेड 24 February 2026 at 21:06 IST
PAK vs ENG: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 165 रन का दिया लक्ष्य, कप्तान और बाबर आजम फिर फ्लॉप, लियाम डॉसन हैट्रिक से चूके
PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के इंग्लैंड को 165 रन का लक्ष्य दिया है।
PAK vs ENG: मंगलवार, 24 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 बनाए। अब इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 165 रन बनाने होंगे। इस मैच में फिर से पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और बाबर आजम फ्लॉप रहे। वहीं, मैच में लियाम डॉसन हैट्रिक लेने से चूक गए।
साहिबजादा फरहान ने अर्धशतकीय पारी खेली
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम की तरफ से सबसे अधिक साहिबजादा फरहान ने 63 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 2 छक्के लगाए। फरहान के अलावा, किसी ने भी 30 से अधिक रन नहीं बनाए।
कप्तान और बाबर आजम फिर से फ्लॉप
पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और बाबर आजम फिर से इस मैच में फ्लॉप रहे। कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों का सामना करते हुए महज 5 रन बनाए। वहीं, बाबर को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बाबर ने 24 गेंदों में महज 25 रन बनाकर आउट हो गए।
लियाम डॉसन हैट्रिक से चूके
इंग्लैंड की तरफ से लियाम डॉसन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दौरान लियाम डॉसन 18वें ओवर में दो गेंदों में दो विकेट लिए। हालांकि, वो हैट्रिक लेने से चूक गए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 20:55 IST