अपडेटेड 24 February 2026 at 22:48 IST

PAK vs ENG: पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, कप्तान हैरी ब्रूक ने खेली शतकीय पारी; बाबर आजम ने लुटिया डुबोई

England vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 165 रन का लक्ष्य दिया है, जिसे इंग्लैंड ने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

Follow :  
×

Share


इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा | Image: X/@cricbuzz

England vs Pakistan: मंगलवार, 24 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में इंग्लिश कप्तान ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई है।

इंग्लिश कप्तान ने खेली शतकीय पारी

पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश कप्तान ने टीम की जीत में अहम पारी खेली। हैरी ब्रूक ने इस अहम मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रन बनाए। इस जीत के साथ इंग्लैंड टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं, हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने पहले कप्तान बन गए हैं।

कप्तान और बाबर आजम ने लुटिया डुबोई

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और बाबर आजम फिर से इस मैच में फ्लॉप रहे। कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों का सामना करते हुए महज 5 रन बनाए। वहीं, बाबर को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बाबर ने 24 गेंदों में महज 24 रन बनाकर आउट हो गए। 

पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी

पाकिस्तान को हराते ही इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इंग्लैंड ग्रुप 2 में है, जहां इंग्लैंड के अलावा, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका मौजूद हैं। इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचते ही इस ग्रुप का समीकरण पूरा बदल गया है। पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में अब आसान नहीं होगा।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 22:31 IST