ENG vs IND: पहले ODI में भारत की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, 'बापू' चमके
England vs India 1st ODI: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीत लिया है। इस मैच के हीरो रहे अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले, दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
- खेल समाचार
- 2 min read
England vs India 1st ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया, जिसे शुभमन गिल की टीम ने आसानी से 6 विकेट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
इससे पहले मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम महज 47.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर ली। इस मैच के हीरो रहे 'बापू' अक्षर पटेल ने पहले 4 विकेट चटकाए, उसके बाद बल्ले से नाबाद 57 रन बनाए।
अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से किया कमाल
टीम इंडिया की जीत में सबसे अहम भूमिका ऑलराउंडर 'बापू' अक्षर पटेल का रहा। पहले गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 62 रन देकर 4 बड़े विकेट चटकाए। गेंदबाजी के बाद जब बल्लेबाजी करने का समय आया, तो 52 गेंदों का सामना करते हुए शानदार नाबाद 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी
अक्षर पटेल के अलावा, शुभमन गिल के भी कप्तानी पारी खेली। गिल ने 75 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 80 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि, गिल बाद में रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके अलावा, वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन और टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 रनों की पारी खेली।
प्रसिद्ध और बरार में भी चमके
इससे पहले इंग्लैंड को महज 258 रन पर रोकने का काम अक्षर पटेल के अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा, गुरनूर बरार ने शानदार भूमिका निभाई। दोनों ने इंग्लैंड को शुरुआत में लगातार झटके दिए। दोनों ने मिलकर 4 विकेट चटकाए। कृष्णा ने 10 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, बरार ने 9 ओवर में 61 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 14 July 2026 at 23:18 IST