अपडेटेड 19 March 2026 at 16:15 IST

भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारियां... नवरात्रि के पहले दिन घर में आई लक्ष्मी, जानिए क्या रखा नाम

Dinesh Karthik Dipika Pallikal: दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। कपल्स ने अपनी बेटी राहा पल्लीकल कार्तिक का स्वागत किया है। कपल्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया से दी है।

Follow :  
×

Share


दिनेश कार्तिक के घर फिर गूंजी किलकारी | Image: insia/Dipika Pallikal Karthik

Dinesh Karthik Dipika Pallikal: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और फेमस स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के घर खुशियों की नई सौगात आई है। कपल्स ने गुरुवार, 19 मार्च को अपनी बेटी की जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया। इन दोनों ने 25 अगस्त 2015 को शादी की थी। कपल्स ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल इससे पहले ही दो बेटे के माता-पिता हैं और अब एक नन्ही परी आई है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर करके दी जानकारी

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर पोस्ट में लिखा 'दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ हम अपनी प्यारी बेटी का स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी बहन को इंट्रोड्यूस कर बेहद उत्साहित हैं।' दिनेश-दीपिका ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। कपल्स के फैंस दोनों को सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं।

जुड़वा बच्चे को दिया था जन्म

इससे पहले दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने 2021 में जुड़वां बेटों कबीर और जियान का दुनिया में स्वागत किया था। अब राहा के घर में आने से कार्तिक के परिवार में पांच सदस्य हो गए हैं। घर में राहा के आने से खुशियों का माहौल और भी खास हो गया है। 

25 अगस्त 2015 को हुई थी शादी

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने 25 अगस्त 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से भारतीय स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद जुड़वां बेटे हुए थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, बेंगलुरु का ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर, SRH को भी लगा धक्का
 

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 15:59 IST