अपडेटेड 20 March 2025 at 19:46 IST
'5 करोड़ भी क्यों?' चहल से तलाक के बाद एलिमनी लेने पर फिर बुरी तरह ट्रोल हुईं Dhanashree, लोग बोले- ये फैशन बन गया...
दोनों के बीच करीब 5 करोड़ में तलाक का सेटलमेंट हुआ है। डिवोर्स के लिए चहल को 4.75 करोड़ रूपए देने हैं, जिसमें 2.37 करोड़ वो धनश्री को पहले ही दे चुके हैं।
Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma Divorce: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक आखिरकार फाइनल हो गया। आज (20 मार्च) को कोर्ट ने दोनों के डिवोर्स पर अंतिम मुहर लगाई, जिसके साथ ही शादी के 4 साल बाद चहल और धनश्री की राहें हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गईं। कपल के तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ आई हुई है। कई लोग एलिमनी को लेकर धनश्री को बुरी तरह से खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।
दोनों के बीच करीब 5 करोड़ में तलाक का सेटलमेंट हुआ है। डिवोर्स के लिए चहल को 4.75 करोड़ रूपए देने हैं, जिसमें 2.37 करोड़ वो पहले ही दे चुके हैं।
एलिमनी लेने पर ट्रोल हो रहीं धनश्री
पहले अफवाह ये फैली थी कि चहल को एलिमनी के तौर पर धनश्री को 60 करोड़ देने होंगे। हालांकि अब खुलासा हुआ है कि तलाक को लेकर दोनों के बीच 4.75 करोड़ में सेटलमेंट हुआ है। एलिमनी अमाउंट को लेकर अक्सर ही धनश्री लोगों के निशाने पर रही हैं। अब भी उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि वो चहल से 5 करोड़ भी क्यों ले रही हैं?
'दहेज अवैध तो एलिमनी भी...'
एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा, "वह प्रताड़ित नहीं है, अशिक्षित नहीं है। उन्होंने उनके (चहल) करियर को बनाने में मदद नहीं की और इनका कोई बच्चा भी नहीं है। तो गुजारा भत्ता क्यों? अगर दहेज अवैध है, तो एलिमनी भी अवैध होनी चाहिए।"
एक और यूजर ने पोस्ट किया, "युजवेंद्र चहल को शादी के 18 महीने बाद धनश्री वर्मा को एलिमनी के तौर पर 4.75 करोड़ रुपये देने होंगे। आजकल गुजारा भत्ता लेना एक फैशन बन गया है। शादी एक डरावनी चीज है।"
एक्स पर अन्य यूजर ने पोस्ट कर कहा, "अगर आपको खुद पर पूरा भरोसा होता, तो आप अपने एक्स हसबैंड की मेहनत की कमाई को लेकर नहीं भागती।
आप एलिमनी लेते हुए सशक्तिकरण का उपदेश नहीं दे सकतीं। या तो खुद के पैरों पर खड़े हो जाओ या फिर स्वीकार करो कि तुम कभी भी पूरी तरह से स्वतंत्र नहीं थीं।"
2020 में हुई थी शादी
चहल और धनश्री दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन मुलाकात हुई और फिर प्यार हो गया। ढाई महीने के प्यार के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 March 2025 at 19:46 IST