CWG 2026: भारत ने रचा इतिहास, मुक्केबाजी में एक ही दिन में जीते 8 गोल्ड मेडल, बेटियों का दिखा जलवा
CWG 2026: खेल की दुनिया में शनिवार 1 अगस्त एक यादगार और बेहद सफलता भरा दिन रहा। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में एक ही दिन में भारत ने 16 मेडल जीते जिनमें 8 गोल्ड भी शामिल है।
- खेल समाचार
- 2 min read
cwg boxers | Image:
Google
CWG 2026: खेल की दुनिया में भारत के लिए शनिवार 1 अगस्त एक यादगार और बेहद सफलता भरा दिन रहा। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में एक ही दिन में भारत ने 16 मेडल जीते जिनमें 8 गोल्ड भी शामिल है। भारत की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन मुक्केबाजी में देखने को मिला जहां अकेले 7 गोल्ड मेडल जीते गए। इस कारण कॉमनवेल्थ गेम्स के भारत ने मुक्केबाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
बेटियों का दिखा जलवा
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारत की बेटियों का जलवा दिखा। 7 गोल्ड में से 5 गोल्ड महिला मुक्केबाजों ने ही जीते। दिन की शुरुआत प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में 54 किलोग्राम वर्ग की श्रेणी में पहला गोल्ड मेडल जीतकर की।
तो वहीं गोल्ड मेडल जीतने वाले पुरुष मुक्केबाज में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल का नाम रहा।
गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय
- प्रीति पवार (बॉक्सिंग) - महिला 54 किलोग्राम वर्ग
- जैस्मीन लैंबोरिया (बॉक्सिंग) - महिला 57 किलोग्राम वर्ग
- सोमन राणा (पैरा एथलेटिक्स) - महिला शॉट पुट F57
- साक्षी चौधरी (बॉक्सिंग) - महिला 51 किलोग्राम वर्ग
- प्रिया घंघास (बॉक्सिंग) - महिला 60 किलोग्राम वर्ग
- अरुंधति चौधरी (बॉक्सिंग) - महिला 70 किलोग्राम वर्ग
- सचिन सिवाच (बॉक्सिंग) - पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग
- अंकुश पंघाल (बॉक्सिंग) - पुरुष 80 किलोग्राम वर्ग
सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय
- प्रवीण चित्रवेल (एथलेटिक्स) - पुरुष ट्रिपल जंप
- जदुमणि सिंह (बॉक्सिंग) - पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग
- शुभम जुयाल (पैरा एथलेटिक्स) - पुरुष शॉट पुट F57
- लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग) - महिला 75 किलोग्राम वर्ग
- नरेंद्र बेरवाल (बॉक्सिंग) - पुरुष 90+ किलोग्राम वर्ग
ब्रोंज मेडल जीतने वाले भारतीय
- सेल्वा प्रभु (एथलेटिक्स) - पुरुष ट्रिपल जंप
- उन्नति शर्मा (जूडो) - महिला 63 किलोग्राम वर्ग
- गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स) - पुरुष 5000m
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 2 August 2026 at 12:30 IST