CSK vs LSG: मिशेल मार्श के तूफान में चेन्नई की सेना उड़ी, लखनऊ ने CSK को 7 विकेट से रौंदा
Super Giants vs Chennai Super Kings: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे लखनऊ ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया है। हार के बाद चेन्नई के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल हो गया है।
Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसे लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से मात दे दी है।
इस अहम मैच लखनऊ ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है। मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन का लक्ष्य दिया। चेन्नई के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर ली। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ताबड़तोड़ 90 रन की पारी खेली।
मिचेल मार्श के तूफान में चेन्नई की सेना उड़ी
लखनऊ को जीत दिलाने में सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने सबसे अहम भूमिका निभाई। मिशेल मार्श महज 38 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और सात छक्के की मदद से 90 रन बनाए। मार्श और अंत में नोकोलस पुरन (नाबाद 32 रन, 17 गेंद) के दम पर लखनऊ ने आसानी से इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया।
चेन्नई के लिए प्लेऑफ हुआ मुश्किल
इस हार के बाद चेन्नई के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाला है। चेन्नई 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के बाद 12 अंकों के साथ 5वें पायदान पर मौजूद है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब चेन्नई को अपने बाकी बचे दोनों लीग मैच हर हाल में बड़े अंतर से जीतने होंगे और गुजरात टाइटन्स (GT) तथा सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
जीत के बाद लखनऊ कहां?
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स भले ही मैच को जीत गई है, लेकिन वो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लखनऊ, इस व्यक्त 12 मैचों में चार में जीत और आठ मैचों में हार के बाद अंक तालिका में 10वें स्थान पर मौजूद है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 15 May 2026 at 23:25 IST