शादी के 8 साल बाद जहीर खान बने पिता, पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया जन्म, रखा ऐसा गजब नाम; चारों तरफ चर्चा
Zaheer Khan-Sagrika Ghatge: पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी जहीर खान के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है।
Zaheer Khan-Sagarika Ghatge: पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी जहीर खान के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है। जहीर की पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी दी है और साथ ही बेटे की झलक भी दिखाई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जो खूबसूरत तस्वीर शेयर की है उसमें देख सकते हैं कि जहीर खान अपने गोद में बेटे को रखे हुए हैं और उसे प्यार से निहार रहे हैं।
पूर्व स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे साल 20218 में विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के 8 साल बाद दोनों की जिंदगी में खुशियों की बहार आई है। इस बीच सागरिका घाटगे ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
जहीर के बेटे का नाम है फतेहसिंह खान
जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा, ''प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।''
जहीर खान और सागरिका ने अपने बेटे का बिल्कुल यूनिक नाम रखा है, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। साथ ही फैंस इस नाम का मतलब ढूंढने में जुट गए हैं।
क्या है फतेहसिंह का मतलब?
फतेहसिंह नाम का अर्थ है- "विजेता शेर"। यह दो शब्दों फतेह और सिंह से मिलकर बना है। फतेह का अर्थ है "जीत" या "विजय", जबकि सिंह का अर्थ है शेर। इसलिए, फतेहसिंह नाम का अर्थ है "जो जीतता है, वह शेर है" या "विजयी शेर''। बता दें कि जहीर खान ने साल 2017 में सागरिका घाटगे के साथ शादी की थी। उनकी पत्नी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'चक दे इंडिया' मूवी में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।
इसे भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत के बाद नहीं रहा प्रीति जिंटा की खुशी का ठिकाना, बीच मैदान चहल के साथ जो किया वो VIRAL है
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 16 April 2025 at 11:37 IST