अपडेटेड 17 February 2026 at 21:50 IST

T20 World Cup 2026: कौन हैं 19 साल का युवराज सामरा? जिसने वर्ल्ड कप में सिर्फ 65 गेंद में ठोक डाला 110 रन, युवराज सिंह से है खास कनेक्शन

Yuvraj Samra Century: वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड और कनाडा का आमना-सामना हुआ। इस मैच को न्यूजीलैंड ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया है, लेकिन कनाडा की तरफ से युवराज समरा ने शतक लगाकर एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है।

Follow :  
×

Share


कौन हैं युवराज समरा? जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में ठोका शतक | Image: X/ICC

Yuvraj Samra Century: वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड और कनाडा का आमना-सामना हुआ। इस मैच को न्यूजीलैंड ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया है। यह मैच भले भी कनाडा हार गया, लेकिन कनाडा के सलामी बल्लेबाज ने शतक लगाकर एक नया इतिहास बना दिया।

न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मैच में कनाडा ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 15.2 ओवर में आसानी से 176 रन बनाकर इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में युवराज समरा ने 65 गेंदों में शानदार 110 रन बनाए।

युवराज समरा ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

कनाडा के समरा टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में शतक लगाया। इस मैच में युवराज समरा ने 65 गेंदों में शानदार 110 रन बनाए। युवराज समरा की उम्र इस समय 19 साल और 141 दिन है। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था, जिन्होंने 22 साल और 127 दिन में यह कारनामा किया था।

कौन हैं युवराज समरा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवराज समरा एक कनाडियन क्रिकेटर हैं। वह, कनाडा की तरफ से टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजी करते हैं। वह ब्रैम्पटन ब्लिट्ज और मिशिगन क्रिकेट स्टार्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग करते हुए उन्होंने 110 रन की शानदार पारी खेली। बताया जाता है कि युवराज सामरा का नाम भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम पर ही है।

टी-20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

युवराज समरा vs न्यूजीलैंड-2026*
अहमद शहजाद vs बांग्लादेश-2014
सुरेश रैना v साउथ अफ्रीका-2010

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का धमाका, कनाडा को 8 विकेट से रौंदकर सुपर 8 में बनाई जगह, ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 19:43 IST