अपडेटेड 5 March 2024 at 10:59 IST
यशस्वी जायसवाल 5वें टेस्ट में बनाएंगे महारिकॉर्ड! 147 साल में ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी इस शृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 8 पारियों में 93.57 की औसत से 655 रन बनाए हैं।
Yashasvi Jaiswal Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से खेला जाएगा। धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फैंस की नजर धाकड़ ओपनर यशस्वी जायसवाल पर होगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज इस सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में हैं। यशस्वी इस शृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 8 पारियों में 93.57 की औसत से 655 रन बनाए हैं। अगले टेस्ट में 45 रन बनाते ही वो इतिहास रच सकते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। सबसे ज्यादा प्रभावित यशस्वी जायसवाल ने किया है। 21 वर्षीय बल्लेबाज अब तक इस शृंखला में दो दोहरा शतक ठोक चुके हैं। अब उनके सामने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का वो रिकॉर्ड है जिसके आसपास भी कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है।
जायसवाल तोड़ेंगे गावस्कर का ये महारिकॉर्ड?
पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 1971 में मजबूत वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 774 रन बनाए थे। गावस्कर एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी टेस्ट सीरीज में दो बार 700 का आंकड़ा पार किया है। अब यशस्वी जायसवाल के पास ऐसा करने का सुनहरा मौका है। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में अगर वो 45 रन बना लेते हैं तो वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी सीरीज में 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
इसके अलावा अगर यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में 120 रन बना लेते हैं तो वो सुनील गावस्कर के महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वो जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उसको देखते हुए लगता है कि ये रिकॉर्ड टूट सकता है। बता दें कि यशस्वी से पहले गावस्कर, विराट कोहली, दिलीप सरदेसाई और राहुल द्रविड़ ने टेस्ट सीरीज में 600 रन बनाए थे।
खतरे में कोहली का ये रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पारिवारिक कारणों से ब्रेक पर चल रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक विशाल रिकॉर्ड भी खतरे में है। पूर्व भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014-15 में हुए टेस्ट सीरीज में 692 रन बनाए थे। अब यशस्वी अगर आखिरी मैच में 36 रन बना लेते हैं तो वो कोहली से इस मामले में आगे निकल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Ellyse Perry के छक्के से BCCI का हुआ भारी नुकसान, चकनाचूर हुआ 10 लाख के कार का ग्लास, वीडियो वायरल
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 5 March 2024 at 08:40 IST