अपडेटेड 18 February 2024 at 18:06 IST

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड को जिस पर सबसे ज्यादा नाज, यशस्वी ने हैट्रिक सिक्स मारकर किया बर्बाद!

Yashasvi Jaiswal IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ हैट्रिक छक्के लगाकर महफिल लूट लिया।

Follow :  
×

Share


यशस्वी जायसवाल हैट्रिक सिक्स | Image: bcci/pti

Yashasvi Jaiswal Hattrick Six: भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट (Rajkot Test) में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 22 वर्षीय खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ दो लगातार टेस्ट मैचों में डबल सेंचुरी जड़ने वाले पहले भारतीय बने। यूं तो यशस्वी ने इस पारी से कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन एक ऐसा काम किया जिसे इंग्लैंड टीम और खासकर उनके सबसे बेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन हमेशा याद रखेंगे।

बाएं हाथ के धाकड़ ओपनर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 214 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान यशस्वी ने 12 छक्के लगाए जिसमें से तीन सिक्स बैक टू बैक लगे। इंग्लैंड को जिस गेंदबाज पर सबसे ज्यादा नाज है, मुंबई के युवा खिलाड़ी ने उसी एंडरसन को हैट्रिक सिक्स मारकर बर्बाद कर दिया।

यशस्वी ने जड़ा हैट्रिक सिक्स

दूसरी पारी में 84वें ओवर तक यशस्वी जायसवाल 159 के स्कोर पर खेल रहे थे। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने 5वीं गियर में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम के होश ठिकाने लगा दिए। यशस्वी ने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ हैट्रिक छक्के लगाकर महफिल लूट लिया। जिस गेंदबाज के आगे सचिन-कोहली जैसे स्टार बल्लेबाज कभी घबराते थे, उनके खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने वो कारनामा किया जिसे भारतीय क्रिकेट फैंस हमेशा याद रखेंगे।

बता दें कि 2002 के बाद अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में हैट्रिक सिक्स जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल 5वें भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दो बार ये कारनामा किया, जबकि हार्दिक, रोहित और उमेश यादव ने 1-1 बार ये स्पेशल कारनामा किया था।

टेस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में तीन छक्के (2002 से)

  • 2006 में एमएस धोनी, डेव मोहम्मद के खिलाफ 
  • 2007 में एमएस धोनी, मोहम्मद रफीक के खिलाफ 
  • 2017 में हार्दिक पांड्या, मलिंडा पुष्पकुमारा के खिलाफ 
  • 2019 में रोहित शर्मा, डेन पीड्ट के खिलाफ 
  • 2019 में उमेश यादव, जॉर्ज लिंडे के खिलाफ 
  • 2024 में यशस्वी जायसवाल, जेम्स एंडरसन के खिलाफ

इंग्लैंड के सामने 557 रनों का लक्ष्य

यशस्वी जायसवाल की तूफानी दोहरा शतक और बाकी बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने 557 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। दूसरी पारी में यशस्वी ने 214, शुभमन गिल ने 91 और सरफराज खान ने 68 रनों की कीमती पारी खेली। 

इसे भी पढ़ें: ड्रेसिंग रूम में माथा पीट रहे होंगे शुभमन गिल, 9 रन बनाते ही सचिन-कोहली वाला कारनामा कर देते


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 18 February 2024 at 14:21 IST