अपडेटेड 6 December 2025 at 23:40 IST

रोहित-विराट के क्लब में शामिल हुए Yashasvi Jaiswal, वनडे में पहला शतक जड़कर रच दिया नया इतिहास

Yashasvi Jaiswal: लगातार दो मैचों में फेल होने के बाद तीसरे मैच में मिले मौके को यशस्वी जायसवाल ने जमकर भुनाया है। तीसरे मैच में अपने करियर का पहला वनडे शतक लगाकर वो विराट कोहली और रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

Follow :  
×

Share


रोहित-विराट के क्लब में शामिल हुए Yashasvi Jaiswal | Image: X/BCCI

Yashasvi Jaiswal : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज के तीसरे वनडे मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने दमदार शतक जड़ा है। विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में यह उनका वनडे करियर का पहला शतक रहा। इससे पहले रांची और रायपुर मैच में फ्लॉप होने के बाद जायसवाल ने शानदार वापसी की है। यशस्वी जायसवाल तीनों फॉर्मैट में शतक लगाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 271 रन के लक्ष्यों का पीछा करते हुए ओपनर जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी के बीच शानदार पार्टनरशिप रही। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की पार्टनरशिप हुई। इस मैच में जायसवाल ने नाबाद 116 रन बनाए।

शतक जड़कर जायसवाल ने बनाया रिकॉर्ड

23 साल के यशस्वी जायसवाल ने वनडे करियर में पहला शतक लगाकर वो कारनामा कर दिया है, जिसे कई दिग्गज खिलाड़ी नहीं कर पाए हैं। जी हां, जायसवाल उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मैट टेस्ट से लेकर वनडे और टी20 में शतक जड़ा हैं। जायसवाल छठे ऐसे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है।

इन खिलाड़ियों ने तीनों फॉर्मैट में जड़ा हैं शतक

सुरेश रैना
रोहित शर्मा
केएल राहुल
विराट कोहली
शुभमन गिल
यशस्वी जायसवाल

तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने भी रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में सिर्फ यशस्वी जायसवाल ने ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा ने भी अपने नाम एक कीर्तिमान स्थापित किया। जी हां, रोहित शर्मा चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 20 से अधिक रन बनाए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और अब रोहित शर्मा भी शामिल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs SA 3rd Odi: भारत ने 9 विकेट से जीत तीसरा वनडे मैच, धमाकेदार अंदाज में सीरीज पर कब्जा
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 December 2025 at 23:11 IST