अपडेटेड 3 February 2024 at 14:08 IST

यशस्वी ने तोड़ डाला सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही गावस्कर-कांबली से निकल जाएंगे आगे

यशस्वी जायसवाल फिलहाल 179 रन बनाकर नाबाद हैं। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया है जो बड़े-बड़े धुरंधर खिलाड़ी नहीं कर सके थे।

Follow :  
×

Share


Yashasvi Jaiswal | Image: BCCI

IND vs ENG 2nd Test Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल हर मैच के बाद निखरते जा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में युवा बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़ा। पहले दिन के अंत तक वो 179 रन बनाकर नाबाद रहे। विशाखापट्टनम में चल रहे मैच के दूसरे दिन जब वो बल्लेबाजी के लिए आएंगे तो उनके निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड होंगे।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) फिलहाल 179 रन बनाकर नाबाद हैं। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया है जो बड़े-बड़े धुरंधर खिलाड़ी नहीं कर सके थे। बाएं हाथ के ओपनर 23 साल की उम्र से पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में विनोद कांबली, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाजों का नाम भी शामिल है।

यशस्वी के निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 179 रनों की नाबाद पारी खेलकर यशस्वी जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। दूसरे दिन एक रन बनाते ही वो मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ देंगे। 23 साल की उम्र से पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में विनोद कांबली टॉप पर हैं। पूर्व बल्लेबाज ने 227 रनों की पारी खेली थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी कांबली हैं जबकि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 23 साल की उम्र से पहले ही 220 रनों की पारी खेली थी।

अब यशस्वी जायसवाल के पास सुनील गावस्कर और विनोद कांबली को पीछे छोड़ने का मौका है। वो अभी 179 रन बनाकर खेल रहे हैं और दूसरे दिन अगर वो थोड़ी देर बल्लेबाजी कर लेते हैं तो पूरी उम्मीद है कि इस स्पेशल लिस्ट में वो टॉप पर अपनी जगह बना लेंगे।

23 वर्ष की आयु से पहले भारतीय पुरुषों द्वारा उच्चतम टेस्ट स्कोर:

227 - विनोद कांबली
224 - विनोद कांबली
220 - सुनील गावस्कर
179* - यशस्वी जयसवाल (अब तक)
179 - सचिन तेंदुलकर
171 - यशस्वी जयसवाल
165 - सचिन तेंदुलकर
163*-माधव आप्टे
159*-ऋषभ पंत
157* - दिलीप वेंगसरकर
148*-सचिन तेंदुलकर
142 - रवि शास्त्री
142 - सचिन तेंदुलकर
139 - रवि शास्त्री
137 - गुंडप्पा विश्वनाथ
134 - पृथ्वी शॉ
133 - विजय मांजरेकर

अश्विन को देना होगा जायसवाल का साथ

यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक की बदौलत भारत ने पहले दिन 336 रन बनाए। टीम इंडिया ने 6 विकेट खो दिए हैं और बड़ा टोटल खड़ा करने के लिए दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन को युवा जायसवाल का साथ निभाना होगा। दोनों के बीच अगर अच्छी साझेदारी होती है तो भारत 400 रनों तक पहुंच सकता है जिसके बाद इंग्लैंड की टीम दबाव महसूस करेगी। 

इसे भी पढ़ें: गिल है कि मानता नहीं... टेस्ट में फिर फ्लॉप शो, एंडरसन का ये रिकॉर्ड देख भारतीय फैंस को लगेगा झटका


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 3 February 2024 at 09:11 IST